गंगूबाई काठियावाड़ी: 200 डांसर्स के साथ आलिया करेंगी डांस, आइकॉनिक होगा गाना

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला हो या फिर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी का पिंगा सॉन्ग, संजय की फिल्मों के गाने आइकॉनिक रहे हैं.

Advertisement
आलिया भट्ट आलिया भट्ट

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 फरवरी 2021,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के दो अपकमिंग प्रोजेक्ट ऐसे हैं जिनका फैन्स को बेसब्री से इंतजार है. पहली है फिल्म ब्रह्मास्त्र और दूसरी है गंगूबाई काठियावाड़ी. ब्रह्मास्त्र का जहां अब तक सिर्फ लोगो रिवील किया गया है वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया का लुक और इसके कुछ पोस्टर जारी किए जा चुके हैं. संजय लीला भंसाली निर्देशित इस फिल्म में आलिया एक वैश्यालय की मालकिन का किरदार निभाती नजर आएंगी.

Advertisement

तकरीबन तीन महीने की शूटिंग के बाद अब फिल्म का अधिकतर हिस्सा पूरा हो चुका है लेकिन फिल्म से जुड़ा आलिया का सफर अभी पूरा नहीं हुआ. संजय लीला भंसाली किसी भी चीज को लार्जर दैन लाइफ दिखाने के लिए जाने जाते हैं और उनकी फिल्मों में गानों को जितने ग्लैमराइज अंदाज में शूट किया जाता है वैसा हिंदी सिनेमा के बहुत कम ही निर्देशक कर पाते हैं.

साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म देवदास का गाना डोला रे डोला हो या फिर साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बाजीराव मस्तानी का पिंगा सॉन्ग, संजय की फिल्मों के गाने आइकॉनिक रहे हैं. अब खबरों की मानें तो संजय अपनी इस फिल्म में भी कुछ कमाल के डांस नंबर्स डालने जा रहे हैं जिनकी शूटिंग फरवरी के तीसरे हफ्ते में शुरू कर दी जाएगी.

Advertisement

200 से ज्यादा होंगे बैकग्राउंड डांसर

मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, "आलिया को थोड़ा ब्रेक दिया गया है, उन्हें दो गानों के शूट के लिए रिहर्स का समय मिला है. इनमें से एक तो टिपिकल भंसाली नंबर होगा जिसे बहुत लैविश अंदाज में 200 से ज्यादा बैकग्राउंड डांसर्स के साथ शूट किया जाएगा." फिल्म के गाने को कमाठीपुरा के डुप्लीकेट सेट पर शूट किया जाएगा जिसे गोरेगांव की फिल्म सिटी में शूट किया जाएगा."

देखें: आजतक LIVE TV

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement