दुल्हन बनेगी आलिया की सहेली, संगीत में जमकर नाचीं एक्ट्रेस, वीडियो वायरल

अकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. मुंबई में आयोजित संगीत समारोह में आलिया भट्ट ने शाहरुख खान के गाने 'माही वे' पर शानदार डांस किया.

Advertisement
सहेली की शादी में आलिया ने जमाया रंग (Photo: Screengrab) सहेली की शादी में आलिया ने जमाया रंग (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST

अकांक्षा रंजन कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड शरण शर्मा से शादी के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उनकी प्री-वेडिंग रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं. शुक्रवार की रात कपल ने मुंबई में संगीत फंक्शन का आयोजन किया, जिसमें उनके कई दोस्त शामिल हुए. संगीत सेरेमनी में आकांक्षा की बेस्टफ्रेंड आलिया भट्ट भी शामिल हुईं. सोशल मीडिया पर आए एक वीडियो में आलिया को शाहरुख खान की फिल्म कल हो ना हो के गाने 'माही वे' पर खूब थिरकते देखा गया. 

Advertisement

अलिया के साथ अकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन और उनके पति आदित्य सील भी नजर आए. ग्रुप में सब हंसते-मुस्कुराते और कुछ आइकॉनिक गानों पर झूमते दिखे. सहेली की शादी में आलिया को मस्त-मग्न होकर झूमते देखकर फैन्स का दिल खुशी से झूम उठा है. एक फैन ने लिखा कि दिल जीत लिया आलिया. दूसरे ने कहा दोस्ती निभाना लोग आलिया से सीखें. कई लोगों ने आलिया को अच्छी सहेली बताया. 

आकांक्षा और शरण 11 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. न्यूज18 की खबर में सूत्रों का हवाला देते हुए बताया गया कि अकांक्षा और शरण पारंपरिक फेरे या कोई बड़ा धार्मिक आयोजन नहीं करेंगे. इसके बजाय उन्होंने इसे सिंपल रखते हुए रजिस्टर्ड मैरिज चुनने का फैसला किया है. कानूनी प्रक्रियाएं मुंबई, रंजन आवास पर होंगी.

12 जुलाई को होगा रिसेप्शन 
आकांक्षा और शरण नजदीकी लोगों की मौजूदगी में शादी के पेपर्स पर साइन करेंगे, जिससे कपल की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी. प्राइवेट सेरेमनी के बाद कपल 12 जुलाई को मुंबई में एक बड़ा रिसेप्शन भी आयोजित करेगा. हालांकि इसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. 

Advertisement

अकांक्षा और शरण 2022 से डेट कर रहे हैं, लेकिन अपने रिलेशनशिप को काफी समय तक छुपाए रखा. शादी से चंद महीने पहले आकांक्षा अपने एग्स भी फ्रीज करा चुकी हैं. उनका ये फैसला बताता है कि वो शादी के बाद मदरहुड के लिए रेडी हैं. काम के मामले में अकांक्षा को आखिरी बार प्राइम वीडियो की सीरीज ग्राम चिकित्सालय सीजन 2 और नेटफ्लिक्स फिल्म इक्का में देखा गया था. शरण ने आखिरी बार राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की फिल्म Mr & Mrs Mahi का निर्देशन किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »