Twinkle Khanna Birthday: लेडी लव ट्विंकल खन्ना को अक्षय कुमार ने खास अंदाज में किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना के जन्मदिन पर अक्षय कुमार ने मालदीव से अपनी लेडी लव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है. फिलहाल दोनों मालदीव में अपना वैकेशन मना रहा हैं.

Advertisement
Twinkle Khanna के जन्मदिन पर मालदीव से Akshay Kumar ने तस्वीर शेयर कर किया बर्थडे विश Twinkle Khanna के जन्मदिन पर मालदीव से Akshay Kumar ने तस्वीर शेयर कर किया बर्थडे विश

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 दिसंबर 2021,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST
  • अक्षय कुमार ने ट्विंकल संग की फोटो शेयर
  • मालदीव में वैकेशन मना रहे ट्विंकल और अक्षय

ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है. ट्विंकल अपना 48 वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर अक्षय ने अपने इंस्टाग्राम पर ट्विंकल को बर्थडे विश करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं. जिसमें दोनों पावर कपल एजॉय करते नजर आ रहे हैं. 

खूबसूरत अंदाज में किया ट्विंकल को बर्थडे विश 

तस्वीरें शेयर करते हुए अक्षय ने लिखा With you by my side, even the blues are easy to take in my stride, हैप्पी बर्थडे टीना. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की यह तस्वीर मालदीव की हैं. तस्वीर के बैकग्राउंड में समुंद्र का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है.  फिलहाल लव कपल अपना न्यू ईयर वैकेशन मालदीव में मना रहे हैं. वहीं से अक्षय ने यह तस्वीर शेयर की है. 

Advertisement

मालदीव में एजॉय कर रहे लव कपल

हाल ही में अक्षय ने मालदीव में साइकलिंग करते हुए अपना वीडियो शेयर किया था. अक्षय कुमार वाइफ ट्विंकल खन्ना और बेटी नितारा संग मालदीव में क्वालिटी टाइम एन्जॉय कर रहे हैं.  

ट्विंकल के निकाला केवालिटी टाइम

इतने दिनों से अक्षय काम के लेकर काफी बिजी चल रहे थे. हाल ही में उनकी अतरंगी रे फिल्म रिलीज हुई हैं. लेकिन अपनी वाइफ के जन्मदिन के लिए अक्षय ने सारा काम छोड़कर फैमिली के लिए टाइम निकाला है.   वैसे अक्षय के बारे ये बात कही जाती है कि फिल्मों की रिलीज के वक्त अक्षय कभी भी इंडिया में नहीं रहते. दरअसल अक्षय का मानना है कि थिएटर रिलीज के दिन उनके इंडिया में न होने से फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन करती है.

 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement