'रवीना अब हीरोइन की मां बन गई हैं', बोले अक्षय कुमार, याद किए पुराने दिन

वेलकम टू द जंगल के ट्रेलर लॉन्च में अक्षय कुमार ने रवीना टंडन की जमकर तारीफ की. उन्होंने रवीना की प्रोफेशनलिज्म से जुड़ा पुराना किस्सा सुनाया और मजाक में कहा कि पहले वो हीरोइन थीं, अब हीरोइन की मां हैं.

Advertisement
फिर साथ आए रवीना-अक्षय (Photo: Screengrab) फिर साथ आए रवीना-अक्षय (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:54 PM IST

मोहरा (1994), खिलाड़ियों का खिलाड़ी (1996) और पुलिस फोर्स: एन इनसाइड स्टोरी (2004) जैसी कई फिल्मों में साथ काम करने के कई साल बाद एक्टर अक्षय कुमार और रवीना टंडन अब फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में फिर से एक साथ नजर आएंगे. गुरुवार को फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अक्षय ने इतने सालों बाद रवीना के साथ काम करने के अनुभव को शेयर किया.

Advertisement

रवीना संग बिताए पुराने दिन किए याद

रवीना को 'बहुत प्रोफेशनल' बताते हुए अक्षय ने अपने शुरुआती दिनों का एक किस्सा याद किया. उन्होंने कहा- उनकी प्रोफेशनलिज्म बिल्कुल नहीं बदली है, वो आज भी वैसी ही हैं. मुझे याद है कि हम एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और सूरज डूबने वाला था. हमारे पास सिर्फ 25-30 मिनट बचे थे. ग्रीन रूम काफी दूर था और रवीना को जल्दी से कपड़े बदलकर वापस आना था, जो लगभग नामुमकिन लग रहा था.

अक्षय ने आगे बताया- लेकिन मुझे आज भी याद है कि वो जनरेटर वैन में गईं, वहीं जल्दी से कपड़े बदले और तुरंत शूटिंग के लिए वापस आ गईं.

रवीना की एक एक्ट्रेस के तौर पर हुई प्रगति की तारीफ करते हुए अक्षय ने कहा- उनमें बहुत बदलाव आया है. वो एक शानदार एक्ट्रेस हैं. सबसे बड़ा बदलाव ये है कि पहले वो फिल्म की हीरोइन थीं और अब हीरोइन की मां बन गई हैं. ये कहते हुए उन्होंने रवीना की बेटी राशा थडानी की ओर इशारा किया.

Advertisement

कभी रिलेशनशिप में थे अक्षय-रवीना!

मालूम हो कि रवीना टंडन और अक्षय कुमार एक समय पर डेट कर चुके हैं. दोनों का काफी सीरियस रिलेशनशिप माना जाता था. कहा जाता है कि बात शादी तक पहुंच गई थी लेकिन फिर ये रिश्ता टूट गया. इसके बाद सालों तक रवीना और अक्षय ने साथ काम नहीं किया. 

डायरेक्टर अहमद खान की फिल्म वेलकम टू द जंगल में एक बड़ी स्टार कास्ट है. इसमें सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडिस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी समेत कई कलाकार नजर आएंगे.

ये फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये वेलकम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. इससे पहले वेलकम और वेलकम बैक रिलीज हो चुकी हैं. फिल्म का डायरेक्शन कोरियोग्राफर से डायरेक्टर बने अहमद खान ने किया है, जो बागी 2, बागी 3 और हीरोपंती 2 जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »