'धुरंधर' डायरेक्टर आदित्य धर के साथ काम करना चाहते हैं अक्षय कुमार, बोले- मुझसे संपर्क करें

लगभग चार दशकों तक फिल्म बनने में आए इवोल्यूशन को करीब से देखने के बाद अब अक्षय कुमार मानते हैं कि भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव हो रहा है और वे इसमें हिस्सा लेने को पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने डायरेक्टर आदित्य धर, संदीप रेड्डी वांगा और एस एस राजामौली की तारीफ की. साथ ही 'धुरंधर' को भी सराहा.

Advertisement
अक्षय कुमार को पसंद आई धुरंधर (Photo: Instagram/@akshaykumar) अक्षय कुमार को पसंद आई धुरंधर (Photo: Instagram/@akshaykumar)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:10 PM IST

अक्षय कुमार ने सिनेमा में 35 साल से ज्यादा का समय बिताया है. इस दौरान उन्होंने खुद को इंडस्ट्री के सबसे वर्सटाइल एक्टर्स में से एक के रूप में स्थापित किया है. उन्होंने कॉमेडी से लेकर एक्शन, रोमांस और हॉरर तक हर फ्लेवर की फिल्म में काम किया है. लगभग चार दशकों तक फिल्म बनने में आए इवोल्यूशन को करीब से देखने के बाद अब अक्षय कुमार मानते हैं कि भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव हो रहा है और वे इसमें हिस्सा लेने को पूरी तरह तैयार हैं.

Advertisement

आदित्य धर के साथ काम करना चाहते हैं अक्षय

शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में अक्षय कुमार ने नए दौर के फिल्ममेकर्स जैसे आदित्य धर और संदीप रेड्डी वांगा के साथ काम करने की इच्छा जताई. उन्होंने खुलकर कहा, 'अगर इनमें से कोई भी डायरेक्टर (आदित्य धर और संदीप रेड्डी वांगा) सोचता है कि मैं उनकी फिल्म में फिट बैठता हूं, तो वे मुझसे संपर्क कर सकते हैं. लेकिन सबसे जरूरी यह है कि उन्हें मेरे लिए कुछ सूटेबल ढूंढना चाहिए और मुझे भी वो रोल पसंद आना चाहिए. मैं एक एक्शन फिल्म करना चाहता हूं.'

सिनेमा के विकास पर बात करते हुए अक्षय कुमार ने RRR और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों का जिक्र किया. साथ ही डायरेक्टर एस एस राजामौली की तारीफ की. उन्होंने कहा, 'RRR और बाहुबली, दोनों ही फिल्मों का बहुत अलग तरह से बनाया गया था. ये लार्जर देन लाइफ थीं, जहां एक इंसान अकेले दस हाथियों को कंट्रोल कर रहा है और डायरेक्टर उस इंसान की बाजुओं पर फोकस कर रहा है. ये डायरेक्टर का विश्वास था और इसे बहुत खूबसूरती से बनाया गया था. बहुत अच्छी फिल्में थीं. उन्होंने हमें फिल्म मेकिंग का एक अलग पहलू दिखाया, कि ये कितना भव्य और लार्जर देन लाइफ हो सकता है.'

Advertisement

एंग्री यंग मैन युग की वापसी से खुश

अक्षय कुमार ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्मों 'कबीर सिंह' और 'एनिमल' पर भी अपनी राय रखी. उन्होंने बताया कि इन फिल्मों ने स्क्रीन पर गुस्से के प्रदर्शन को पूरी तरह बदल दिया है. उन्होंने इसे अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक 'एंग्री यंग मैन' युग से भी जोड़कर देखा. एक्टर ने कहा, 'फिर आई एनिमल, जिसमें रणबीर कपूर और बॉबी देओल थे. मैं बॉबी देओल के किरदार को कभी नहीं भूल सकता. एनिमल में गुस्सा अपनी सीमा से बाहर चला गया था. ये फिल्म एंग्री यंग मैन युग को वापस लाई. लेकिन पहले से दस गुना ज्यादा ताकत के साथ. जो अमिताभ बच्चन ने उस समय किया था, वो सीमित था, एनिमल में वो सीमा नहीं थी. संदीप रेड्डी वांगा इसे बहुत अलग तरीके से वापस लाए हैं. ये नया सिनेमा था और हीरो को देखने का नया नजरिया था. लोगों ने देखा कि हीरो सिर्फ काटता नहीं, दस बार चाकू भी मार सकता है. कबीर सिंह के साथ भी यही है, वो सबसे गुस्सैल प्रेमी है.'

धुरंधर की तारीफ में क्या कहा?

अक्षय ने रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की भी तारीफ की. उन्होंने पिक्चर की कहानी और उसकी गहराई की सराहना की. उन्होंने कहा, 'धुरंधर की बात करें तो देश को जिस तरह से एक्सप्लोर किया गया है... वो बहुत अच्छी तरह लिखी गई फिल्म थी. हर सवाल का जवाब दिया गया था. साफ था कि मेकर्स को बहुत जानकारी थी और उन्होंने कई सोर्स से जानकारी इकट्ठा करके उसे रियलिटी पर आधारित फिल्म में बदल दिया. ये बहुत सूक्ष्म और खूबसूरती से बनाई गई फिल्म थी. असल चीज को लेकर उसे लार्जर देन लाइफ सिनेमाई अनुभव में बदल दिया गया था.'

Advertisement

बदलते सिनेमा पर अपने विचारों को समेटते हुए अक्षय कुमार ने कहा, 'सिनेमा विकसित हो रहा है. अगर मुझे कभी ऐसी फिल्मों में काम करने का मौका मिला तो मैं बहुत खुश होऊंगा.' फिलहाल अक्षय, डायरेक्टर प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' में नजर आ रहे हैं. इस पिक्चर में उन्होंने तब्बू, वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल संग अन्य ने काम किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »