कंधे पर गुलाब-दिलकश अदाएं, Cannes में ऐश्वर्या राय ने उड़ाया गर्दा, ड्रामेटिक लुक पर टिकी दुनिया की निगाहें

उफ्फ्फ...क्या अदाएं, क्या अंदाज है...ऐश्वर्या के नए कान्स लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. एक्ट्रेस के ड्रीमी ड्रामेटिक लुक पर दुनियाभर के फैंस कि निगाहें टिक गई हैं. कान्स में इस समय सिर्फ ऐश्वर्या का नाम ही गूंज रहा है.

Advertisement
ऐश्वर्या राय ने जीता फैंस का दिल (Photo Credit: Getty Images) ऐश्वर्या राय ने जीता फैंस का दिल (Photo Credit: Getty Images)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:18 AM IST

क्वीन ऐश्वर्या राय कान्स में अपने ग्लैमरस अंदाज से गर्दा उड़ा रही हैं. रेड कार्पेट लुक से फैंस के होश उड़ाने के बाद ऐश्वर्या का अब एक नया लुक सामने आया है, जिसने हर किसी को क्रेजी कर दिया है. अपने गॉर्जियस लुक्स और ग्रेसफुल अंदाज से ऐश्वर्या कान्स में हर किसी पर भारी पड़ गई हैं. उनके हुस्न के सामने इंटरनेशनल सेलिब्रिटीज की चमक भी फीकी पड़ती दिखी. ऐश्वर्या अपने हर एक लुक से ये साबित कर रही हैं कि वो कान्स की क्वीन हैं. 

Advertisement

ड्रामेटिक लुक में छाईं ऐश्वर्या

कान्स रेड कार्पेट पर अपने दोनों ड्रामेटिक लुक से फैंस का दिल चुराने के बाद अब ऐश्वर्या का गॉर्जियस न्यू लुक वायरल हो गया है. ऐश्वर्या  खूबसूरत आइवरी कॉउचर गाउन में नजर आईं. वायरल तस्वीरों में वो बालकनी में खड़ी पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं.

एक्ट्रेस का यह आउटफिट काफी एलीगेंट और गॉर्जियस है. ड्रेस के कंधों पर बना रफल डिजाइन उनके लुक को हाईलाइट कर रहा है, जो गुलाब के फूलों जैसा लग रहा है. आउटफिट के स्कल्पचर्ड डिजाइन ने एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा दिए हैं. उनसे नजरें हटाना भी मुश्किल हो गया है. 

 

इस ड्रामेटिक लुक के साथ एक्ट्रेस ने स्मोकी आई मेकअप किया. ग्लोइंग बेस, पीची चीक्स और न्यूड लिपस्टिक में ऐश्वर्या डीवा लग रही हैं. बालों को उन्होंने मिडिल पार्टेड के साथ ओपन ही रखा.

Advertisement

क्लोजिंग सेरेमनी में दिखा बॉसी लेडी अवतार

इससे पहले कान्स क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय व्हाइट पैंट सूट में बॉस लेडी लुक में नजर आईं. क्लोजिंग सेरेमनी में एक्ट्रेस ने डिजाइनर चेनी चान कूचर का कस्टम व्हाइट पैंट सूट पहना. उनके लुक को मोहित राय ने स्टाइल किया. एक्ट्रेस के पैंट सूट पर बने फेदर डिजाइन ने हर किसी का ध्यान खींचा. ऐश्वर्या को देखते ही विदेशी फैंस बेकाबू हो गए और ऐश्वर्या...ऐश्वर्या चिल्लाने लगे. कान्स में ऐश्वर्या के लिए फैंस की दीवानगी साफ नजर आई. 

 

कान्स रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या सबसे पहले ब्लू गाउन में दिखी थीं. गाउन पर बारीक सीक्वेंस का काम हुआ था, जिसे अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया. एक्ट्रेस का ये गाउन काफी हैवी था. गाउन के साथ ऐश्वर्या ने सेम कलर का दुपट्टा टीमअप किया. साइड पार्टेड कर्ली हेयर्स और डायमंड नेकपीस, ईयरिंग्स के साथ ऐश्वर्या ने अपने लुक से हर किसी का अपना दीवाना बना दिया था. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement