Aishwarya Rai Bachchan ने दी Lata Mangeshkar को श्रद्धांजलि, इस वजह से ट्रोल्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस

ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती हैं. किसी प्रख्यात शख्स के जाने, बर्थडे, एनीवर्सरी से जुड़ी पोस्ट के जरिए ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव होती हैं. उसके अलावा वह इंटरनेट से दूर रहना ही प्रिफर करती हैं.

Advertisement
लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय बच्चन लता मंगेशकर, ऐश्वर्या राय बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:55 AM IST
  • ट्रोल्स के निशाने पर आईं ऐश्वर्या
  • लता मंगेशकर को दी एक्ट्रेस ने श्रद्धांजलि
  • यूजर्स बोले- याद आ गया?

स्वरसम्राज्ञी लता मंगेशकर का निधन 6 फरवरी को हो गया है. लता दीदी को अंतिम विदाई देने पहुंचे हर भारतीय नागरिक की आंखों में आंसू थे. पूरा देश लता मंगेशकर के चले जाने से दुखी था. सोशल मीडिया के जरिए आम लोगों और बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. लता मंगेशकर की आत्मा की शांति की दुआ की. इसी बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि जेते हुए पोस्ट शेयर की है, लेकिन उनके लेट पोस्ट करने से फैन्स कुछ नाराज नजर आ रहे हैं. ऐश्वर्या ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं. 

Advertisement

ऐश्वर्या ने शेयर की पोस्ट
ऐश्वर्या ने लता मंगेशकर के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "मेरे पास शब्द नहीं अपना दुख बयां करने के लिए. लता जी, आपकी आत्मा को शांति मिले, मैं यही दुआ करती हूं. गॉड ब्लेस. आपने जो हमें दुआएं दीं, उसके लिए आभारी हूं." ऐश्वर्या की इतनी ही पोस्ट से सोशल मीडिया पर तबाही सी आ गई. ट्रोल्स लगातार कॉमेंट्स कर एक्ट्रेस पर निशाने साधने लगे. 

एक यूजर ने लिखा, "जल्दी याद आ गया आपको?" एक और यूजर ने लिखा, "अब याद आ रहा है." इसके साथ ही इस यूजर ने गुस्से वाली इमोजी भी बनाई है. ऐश्वर्या के कुछ फैन्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने एक्ट्रेस के साथ लता मंगेशकर की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. 

शांत हुई स्वर सरस्वती, लता के निधन के बाद शोक में डूबा देश

Advertisement

ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर कुछ खास एक्टिव नहीं रहती हैं. किसी प्रख्यात शख्स के जाने, बर्थडे, एनीवर्सरी से जुड़ी पोस्ट के जरिए ही एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर एक्टिव होती हैं. उसके अलावा वह इंटरनेट से दूर रहना ही प्रिफर करती हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों साउथ की फिल्म 'पोन्नियन सेलवन' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में उनका डबल रोल होने वाला है. फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement