25 साल पुरानी दोस्ती, कैसे आमिर खान की जिंदगी में हुई गौरी की एंट्री, बनेंगी तीसरी दुल्हन

61 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट के साथ अपनी तीसरी शादी रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए करेंगे. दोनों की शादी में केवल परिवार के सदस्य और उनके बच्चे शामिल होंगे.

Advertisement
कब है गौरी-आमिर की शादी? (Photo: Social Media) कब है गौरी-आमिर की शादी? (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

जुलाई का महीना आमिर खान की जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आया है. 61 साल के आमिर तीसरी शादी करने जा रहे हैं. 5 जुलाई को आमिर घर अपनी लेडी लव गौरी स्प्रैट संग रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे. शादी में सिर्फ दोनों के परिवार और उनके बच्चे शामिल होंगे. शादी को लेकर फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है. आइए जानते हैं कि आमिर और गौरी की लव स्टोरी कैसे शुरू हुई. 

Advertisement

कैसे मिले आमिर-गौरी 
13 मार्च 2025 को आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन गौरी को दुनिया से रूबरू करवाया था. जन्मदिन के खास मौके पर उन्होंने कहा था कि वो और गौरी एक-दूसरे को 25 साल से जानते हैं. कुछ मुलाकातों के बाद दोनों अपनी लाइफ में बिजी हो गए थे, जिसके बाद दोनों का संपर्क टूट गया. करीब दो साल पहले अचानक फिर से उनकी मुलाकात हुई. इस बार इनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई. 

गौरी के मिलने के बाद आमिर की जिंदगी में शांति और स्थिरता आई. आमिर की जिंदगी में गौरी वो खुशियां लेकर आईं, जिनकी उन्हें तलाश थी. बॉलीवुड परफेक्शनिस्ट को गौरी का साथ इतना प्यारा लगा कि उन्होंने मन ही मन उनसे शादी रचा ली. दो साल की डेटिंग के बाद अब दोनों ऑफिशियली एक-दूजे के होने जा रहे हैं. आमिर-गौरी पति-पत्नी बनकर जिंदगीभर साथ निभाने का वादा करेंगे. 

Advertisement

शादी से पहले गौरी, आमिर की दोनों एक्स वाइफ किरण राव और रीना दत्ता के साथ अच्छा बॉन्ड बना चुकी हैं. कुछ दिन पहले आमिर को दोनों एक्स वाइफ और गौरी संग घूमते देखा गया था. आमिर की खास बात ये है कि उन्होंने दोनों शादियां जरूर तोड़ी, लेकिन पत्नियों के साथ रिश्ते में खटास नहीं आई.

कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु में जन्मी वेलनेस और ब्यूटी एंटरप्रेन्योर हैं. वो 'बी:ब्लंट' सैलून की पार्टनर और डायरेक्टर हैं. गौरी ने लंदन के यूनिवर्सिटी ऑफ द आर्ट्स से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी की पढ़ाई की है. एंटरप्रेन्योर होने के साथ-साथ वो 'आमिर खान प्रोडक्शंस' के साथ भी काम करती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरी की आमिर से दूसरी शादी होगी. पहली शादी से उनका एक 6 साल का बेटा है. गौरी की निजी जिंदगी के बारे में इससे ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »