'शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना...', युवा पीढ़ी के रिश्तों पर बोलीं आमिर खान की EX पत्नी

रिश्तों और शादी को लेकर आज की युवा पीढ़ी की सोच में बड़ा बदलाव आया है. इसी पर बात करते हुए फिल्ममेकर किरण राव ने कहा कि आज के दौर में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना बेहद आम बात हो गई है.

Advertisement
 किरण राव ने यंग जनरेशन के रिश्तों पर की बात (Photo: Social Media) किरण राव ने यंग जनरेशन के रिश्तों पर की बात (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 05 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:52 AM IST

रिश्तों को लेकर युवा पीढ़ी का नजरिया पूरी तरह बदल गया है. यंग जनरेशन अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन है. इसी पर बात करते हुए आमिर खान की एक्स पत्नी और फिल्ममेकर किरण राव ने कहा कि आज के दौर में शादी से पहले शारीरिक संबंध बनाना बेहद आम और नॉर्मल बात हो गई है. 

रिश्तों पर क्या बोलीं किरण राव?

Advertisement

'लस्ट स्टोरीज 3' के प्रमोशन के दौरान समाचार एजेंसी संग बातचीत में किरण राव ने बताया कि नई पीढ़ी बेबाकी से खुलकर जीने में यकीन रखती है. किरण से पूछा गया- आपकी कहानी में युवा पीढ़ी को दिखाया गया है, जो प्यार और रिश्तों के मामले में लापरवाह दिखते हैं. एक निर्देशक के नजरिए से और एक आम इंसान के नजरिए से देखते हुए आप उनके रिश्ते को कैसे समझती और संभालती हैं?

इस पर किरण राव ने कहा- पहले के समय में लोगों से एक खास तरह के रिश्ते में रहने की उम्मीद की जाती थी, लेकिन आज के दौर में ऐसा नहीं है. मुझे लगता है कि अब रिश्तों में आजादी होती है. अगर मेरी पीढ़ी से आज की पीढ़ी की तुलना की जाए, तो आज की युवा पीढ़ी में ज्यादा बेबाकी और बिना किसी झिझक के जीने की आजादी है. मेरा मतलब है कि दुनिया अब बदल चुकी है और खुद को व्यक्त करने के तरीके भी काफी अलग हैं, इसलिए हम इसी पहलू को टटोलना चाहते थे.

Advertisement

किरण आगे बोलीं- दो ऐसे युवा, जो किसी बंधन में नहीं हैं और एक-दूसरे की तरफ अट्रैक्ट होते हैं. ऐसे में उनके अगले कदम क्या होंगे?जब वो कुछ फैसले लेते हैं, तो उसके बाद जो अचानक चीजें होती हैं, मुझे लगता है कि उसमें एक अलग ही मजा है, क्योंकि मेरे समय में उम्मीद यह की जाती थी कि आप किसी इंसान के साथ एक तय दायरे में ही रिश्ता रखेंगे.

'यहां तक कि किसी से फिजिकली या इमोशनली जुड़ने की उम्मीद भी तभी की जाती थी, जब आपकी उससे अरेंज मैरिज हो जाए. लेकिन आज के दौर में ऐसा बिल्कुल नहीं है.'

फिजिकल रिलेशन के लिए शादी नहीं जरूरी, बोलीं किरण

रिश्ते किस तरह बदले हैं? इस पर बात करते हुए फिल्ममेकर ने आगे कहा-आज के समय में लोग शादी किए बिना भी एक-दूसरे के साथ बहुत गहरा, सच्चा रिश्ता बना लेते हैं. वो एक दूसरे के साथ फिजिकली और इमोशनली इन्वॉल्व हो जाते हैं. आज की दुनिया पहले से अलग है. हमने अपनी कहानी इसी नई दुनिया को ध्यान में रखकर बनाई है. हम एक ऐसी कहानी दिखाना चाहते थे, जो आज की नई पीढ़ी के नएपन और उनकी आजादी को सही तरह से सामने ला सके. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »