डिप्रेशन वाले वीडियो पर आमिर की बेटी इरा को किया गया ट्रोल, तो दे डाली ये चेतावनी

सोशल मीडिया पर इरा खान के वीडियो पर कई तरह के भद्दे कमेंट देखने को मिले. उन कमेंट्स की वजह से अब इरा का गुस्सा फूट गया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही उन लोगों को चेतावनी दे डाली है जो उनके खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं.

Advertisement
इरा खान इरा खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 9:22 AM IST

फिल्मी दुनिया से खुद को दूर रखने वाली आमिर खान की बेटी इरा खान इस समय सुर्खियों में चल रही हैं. कुछ दिन पहले डिप्रेशन पर एक वीडियो बना खबरों में आने वालीं इरा खान ने अब एक चेतावनी दे डाली है. हाल ही में एक वीडियो के जरिए इरा ने बताया था कि वे डिप्रेशन का शिकार हैं. पिछले चार साल से वे इससे लड़ रही हैं. अब उनके उस कदम का स्वागत किया गया था. उन्हें बहादुर बताया गया था. लेकिन सोशल मीडिया की दुनिया में उन्हें उस वीडियो की वजह से ट्रोल भी होना पड़ गया.

Advertisement

इरा खान की चेतावनी

सोशल मीडिया पर इरा खान के वीडियो पर कई तरह के भद्दे कमेंट देखने को मिले. उन कमेंट्स की वजह से अब इरा का गुस्सा फूट गया है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ही उन लोगों को चेतावनी दे डाली है जो उनके खिलाफ गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं. चेतावनी देते हुए इरा खान ने लिखा है- मेरे मेंटल हेल्थ वाले वीडियोज पर अगर आप नफरत फैलाएंगे, या बेकार बोलेंगे, तो मैं आपके कमेंट को डिलीट कर दूंगी, अगर आप दोबारा करेंगे तो मैं आपको अपनी पोस्ट देखने ही नहीं दूंगी. इरा ने इस सिलसिले में इंस्टाग्राम पर एक पोल भी कर लिया था. उस पोल के नतीजे के मुताबिक 56 प्रतिशत लोग यहीं चाहते हैं इरा नफरत फैलाने वाले कमेंट को डिलीट कर दें.

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV 

वीडियो में क्या था?

मालूम हो कि इरा खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में विस्तार से बात की थी. उन्होंने कहा था- हेलो मैं डिप्रेस्ड हूं. पिछले चार साल से. मैं डॉक्टर को दिखा रही हूं. अभी इस समय बेहतर हूं. पिछले काफी टाइम से मैं मेंटल हेल्थ पर कुछ करना चाहती थीं. लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं. लेकिन अब इस वीडियो के जरिए इरा कह रही है कि वे सभी को अपनी जिंदगी की उस जर्नी पर ले जाने चाहती हैं जहां पर वे डिप्रेशन से वे एक जंग लड़ रही हैं. अब इरा के उसी वीडियो कई तरह की प्रतिक्रिया देखने को मिली थीं. उन्हें लोगों की तरफ से ट्रोल भी किया गया था. लेकिन  अब उसी ट्रोलिंग पर मुंहतोड़ जवाब देते हुए इरा ने सभी की बोलती बंद कर दी है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »