'उम्मीद है वो अपनी भूख हड़ताल खत्म करेंगे', सोनम वांगचुक पर बोले आमिर खान, बताई 'रैंचो' की असली कहानी

आमिर खान ने ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट में सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है. इस दौरान एक्टर ने उन अफवाहों पर भी बात की जिसमें ये दावा किया गया कि फिल्म 3 इडियट्स वाला रैंचो, इसी साइंटिस्ट पर बेस्ड है.

Advertisement
सोनम वांगचुक पर बोले आमिर खान (Photo: Social Media/PTI) सोनम वांगचुक पर बोले आमिर खान (Photo: Social Media/PTI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

दिल्ली के जंतर मंतर पर इस समय भारत के मशहूर साइंटिस्ट सोनम वांगचुक भूख हड़ताल पर बैठे हैं. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में वो अनशन कर रहे हैं, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग है. पिछले 20 दिनों से सोनम वांगचुक ने अन्न का एक दाना नहीं खाया है, जिससे हर कोई उनकी सेहत के लिए चिंतित है. 

Advertisement

अनशन पर सोनम वांगचुक

पिछले कुछ दिनों से कई सारे बॉलीवुड सितारों ने सोनम वांगचुक की तबीयत पर रिएक्ट किया. सभी चाहते हैं कि साइंटिस्ट अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दें. उनका मानना है कि इस आंदोलन से ज्यादा सोनम वांगचुक की सेहत जरूरी है. इस बीच 3 इडियट्स फिल्म वाले होमी वैद्य का वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वो कह रहे थे कि वो 'रैंचो' यानी सोनम वांगचुक को मरते हुए नहीं देखना चाहते. 

फिल्म 3 इडियट्स में आमिर खान ने जो किरदार रैंचो प्ले किया था, वो बताया जाता है कि सोनम वांगचुक पर बेस्ड था. अब इस पूरे मुद्दे पर सुपरस्टार आमिर खान ने अपनी सफाई दी है. वो हाल ही में ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट पहुंचे थे, जहां उनसे सोनम वांगचुक से जुड़ा सवाल किया गया. एक्टर ने साइंटिस्ट की सेहत पर भी अपनी चिंता जाहिर की.  

Advertisement

सोनम वांगचुक के लिए चिंतित आमिर

3 इडियट्स की कहानी सोनम वांगचुक पर है या नहीं, इसपर आमिर ने कहा- नहीं, ये सच नहीं है. दरअसल, ये एक गलतफहमी है. जब हम ये फिल्म बना रहे थे, तब मैं सोनम वांगचुक के बारे में जानता ही नहीं था. मैंने हाल ही में चतुर (होमी वैद्य) का एक वीडियो देखा, जिसमें उन्होंने ऐसा कहा था... लेकिन नहीं, वो गलत हैं. ये हो सकता है कि चतुर को ऐसा लगा हो, लेकिन मैं साफ करना चाहता हूं कि ना राजू (राजकुमार हिरानी), ना अभिजात जोशी (जिन्होंने 3 इडियट्स लिखी) और ना ही मैं, हम में से कोई भी उस समय सोनम वांगचुक के बारे में नहीं जानता था. 

आमिर ने आगे सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर कहा- हालांकि, सोनम वांगचुक जो काम कर रहे हैं, वो अपने आप में बहुत अच्छा और सराहनीय है. उनके काम का सम्मान करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि 3 इडियट्स का किरदार उन्हीं पर आधारित हो. खुद सोनम वांगचुक भी पहले साफ कर चुके हैं कि फिल्म का वो किरदार उन पर आधारित नहीं था. मैं सिर्फ सही जानकारी देने के लिए ये बात स्पष्ट करना चाहता था. 

'हम सभी उनकी सेहत और उनकी जिंदगी को लेकर चिंतित हैं. हम यही उम्मीद करते हैं कि सब कुछ अच्छे से खत्म हो. हम चाहते हैं कि वो अपना अनशन खत्म करें और अपनी सेहत का भी पूरा ध्यान रखें.' 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »