आमि‍र खान का वो वीड‍ियो आया सामने, ज‍िसे किरण ने किया रिजेक्ट, चमकी रवि किशन की किस्मत

आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म लापता लेडीज की कहानी भले ही फूल, जया और दीपक के इर्द-गिर्द घूमती हो, लेकिन सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर के किरदार में रवि किशन अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे. लेकिन क्या आपको पता है कि इस रोल के लिए आमिर खान ने भी ऑडिशन दिया था?

Advertisement
रवि किशन, आमिर खान रवि किशन, आमिर खान

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2025,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST

आमिर खान की प्रोडक्शन कंपनी 'आमिर खान प्रोडक्शंस' बॉलीवुड में कई कमाल की फिल्में लेकर आ चुका है. उन्हीं शानदार फिल्मों में से 'लापता लेडीज' एक ऐसी फिल्म है, जिसने दर्शकों का दिल जीता. इस फिल्म ने ना सिर्फ एक दमदार और सोचने पर मजबूर करने वाली कहानी दी, बल्कि कुछ यादगार किरदार भी पेश किए. कहानी भले ही फूल, जया और दीपक के इर्द-गिर्द घूमती हो, लेकिन सब-इंस्पेक्टर श्याम मनोहर का किरदार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहा. 

Advertisement

आमिर खान ने दिया था श्याम मनोहर वाले किरदार का ऑडिशन

भोजपुरी एक्टर रवि किशन ने अपने इंस्पेक्टर के किरदार को काफी मजेदार बनाया. इसमें एक्टर ने अपनी सूझ-बूझ से किरदार को और भी यादगार बनाने के लिए कई सारी अलग चीजें की. लेकिन जरा सोचिए कि अगर उनका ये किरदार सुपरस्टार आमिर खान ने निभाया होता. तो आखिर वो किरदार पर्दे पर कैसा दिखता? आमिर अपने अनुभव के साथ वो क्या चीज किरदार में लेकर आते जो रवि किशन नहीं ला पाए?

तो 'लापता लेडीज' में सब-इंस्पेक्टर 'श्याम मनोहर' के किरदार के लिए आमिर खान का ऑडिशन अब सामने आया है. आमिर के प्रोडक्शन के यू ट्यूब चैनल पर 'आमिर खान टॉकीज' ने अपनी कास्टिंग डायरीज के तहत रिलीज किया है. इस अनदेखे फुटेज में आमिर खान का स्क्रीन टेस्ट दिखाया गया है.

देखें आमिर खान का मजेदार ऑडिशन वीडियो:

 
अच्छा गया था ऑडिशन लेकिन तब भी नहीं किया किरण राव ने कास्ट
 
आमिर खान का ऑडिशन वीडियो काफी मजेदार था. उनकी एक्टिंग किरदार के हिसाब से भी बेहतर थी. लेकिन तब भी फिल्म की डायरेक्टर किरण राव ने उन्हें कास्ट नहीं किया. उन्होंने सुपरस्टार के बदले अपनी फिल्म में रवि किशन को कास्ट करना ठीक समझा क्योंकि उन्हें और आमिर दोनों को लगा कि वो श्याम मनोहर के किरदार के लिए सही हैं. एक बातचीत के दौरान आमिर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वो उस रोल को नहीं छोड़ना चाह रहे थे.
 
उनका ऑडिशन भी ठीक-ठाक था लेकिन रवि एक बेहतरीन एक्टर हैं जिस वजह से उन्हें वो रोल दिया गया. उन्होंने अपने दिल पर पत्थर रखकर उस रोल को अपने हाथों से जाने दिया था. बात करें आमिर खान के प्रोडक्शन में आने वाली फिल्मों की तो उनकी फिल्म 'सितारे ज़मीन पर' और 'लाहौर 1947' लाइनअप में हैं. इसके अलावा वो अपने बेटे जुनैद की भी एक फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »