कौन है 'हीरो नंबर 1' गोविंदा की नई हीरोइन? बैक-टू-बैक 6 हिट देने का दावा, पर्दे पर करेंगे रोमांस

गोविंदा 7 साल बाद बड़े पर्दे पर कमबैक करने को तैैयार हैं. गोविंदा फिल्म 'रूपा' में दिखेंगे. इस फिल्म में हीरो नंबर 1 की जोड़ी एक नई हसीना संग बनी है. आखिर गोविंदा की नई हीरोइन कौन है? चलिए जानते हैं.

Advertisement
मिलिए गोविंदा की नई हीरोइन से (Photo: Social Media) मिलिए गोविंदा की नई हीरोइन से (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:40 PM IST

बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी गोविंदा के फैंस की खुशी इस समय सातवें आसमान पर है. आखिर उन्होंने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है. गोविंदा 7 साल बाद फिल्मी पर्दे पर अपना कमबैक कर रहे हैं. बीते दिनों उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'रूपा' का ऐलान किया. लेकिन हर कोई ये जानने के लिए बेताब है कि आखिरी कमबैक फिल्म में गोविंदा किस हसीना संग पर्दे पर रोमांस करेंगे? चलिए जानते हैं.

Advertisement

कौन है गोविंदा की नई हीरोइन?

गोविंदा को आपने पर्दे पर करिश्मा कपूर, रवीना टंडन, रानी मुखर्जी समेत 90s की कई हिट हसीनाओं संग रोमांस करते हुए देखा होगा. लेकिन अपनी अपकमिंग कमबैक फिल्म 'रूपा' में गोविंदा की जोड़ी एक नई हसीना संग बनी है. 

फिल्म 'रूपा' की अनाउंसमेंट के दौरान गोविंदा ने मीडिया संग बातचीत में अपनी नई हीरोइन को इंट्रोड्यूस किया. गोविंदा की फिल्म की लीडिंग लेडी का नाम रानी स्वर्णकार है.  

रानी स्वर्णकार शोबिज की दुनिया की एक उभरती हुई स्टार हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस का पूरा नाम कोमल रानी स्वर्णकार हैं. वो यूपी की रहने वाली हैं. बताया जा रहा है गोविंदा ने खुद अपनी होम-प्रोडक्शन और कमबैक फिल्म के लिए उन्हें चुना है. गोविंदा संग उनकी ये पहली फिल्म होगी. गोविंदा ने ही उन्हें इंडस्ट्री में लॉन्च करने का जिम्मा उठाया है. हालांकि, रानी स्वर्णकार को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी मौजूद नहीं है. लेकिन गोविंदा ने जबसे उन्हें इंट्रोड्यूस किया है, लोग उन्हें सर्च करने लगे हैं. फिल्म आने से पहले ही वो चर्चाओं में बनी हुई हैं. 

Advertisement

 

फिल्म से गोविंदा को उम्मीदें

गोविंदा ने फिल्म की प्रेस कॉन्फेंस में कहा था- मेरे साथ अब तक जितनी भी हीरोइनें आई हैं. मैं उन्हें आधा दर्जन हिट फिल्में दिया करता हूं. मैं ईश्वर से प्रार्थना और उम्मीद करता हूं कि मैं उनके साथ भी आधा दर्जन हिट फिल्में दूं. 

गोविंदा की बात करें तो एक समय पर वो इंडस्ट्री में राज करते थे. मगर फिर उनका चार्म फीका पड़ गया. वो अचानक इंडस्ट्री से गायब हो गए. गोविंदा आखिरी बार साल 2019 में फिल्म 'रंगीला राजा' में दिखे थे, जो बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. अब 7 साल बाद वो फिर से फैंस के दिलों पर कब्जा करने को तैयार हैं. अब गोविंदा की कमबैक फिल्म को दर्शकों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है ये भी देखने वाली बात होगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »