Advertisement

बॉलीवुड

'टॉक्सिक' के ट्रेलर में संजीदा शेख का चला जादू, किलर लुक ने लूटी महफिल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST
  • 1/9

साउथ के सुपरस्टार यश की मच-अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का धमाकेदार ट्रेलर 8 अगस्त को आखिरकार रिलीज कर दिया गया. सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिले-जुले रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं. 

(Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)

  • 2/9

वहीं  टीवी एक्ट्रेस संजीदा शेख की 'Toxic' (टॉक्सिक) ट्रेलर में छोटी सी झलक ने सबका ध्यान खींचा है. एक्ट्रेस ने गीतू मोहनदास की आने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म में एक कैमियो रोल किया है. (Photo: Instagram/@iamsanjeeda)

  • 3/9

एक्शन से भरपूर इस फिल्म के ट्रेलर में कई शॉट्स के बीच उनका यह कैमियो भी शामिल है. मेकर्स ने अभी तक उनके किरदार के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, इसलिए कहानी में उनकी भूमिका अभी साफ नहीं है. (Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)

Advertisement
  • 4/9

संजीदा हाल के सालों में कई अहम प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रही हैं. उनकी हालिया रिलीज में 'धमाल 4', 'इक्का', 'हीरामंडी: द डायमंड बाजार' और 'फाइटर' शामिल हैं. (Photo: Instagram/@iamsanjeeda)

  • 5/9

'हीरामंडी' में संजीदा संजय लीला भंसाली के पीरियड ड्रामा का हिस्सा थीं, जबकि 'फाइटर' में उन्होंने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के साथ सपोर्टिंग रोल निभाया था. अपने हालिया काम में उन्होंने फिल्मों और वेब सीरीज़ दोनों में काम किया है, और 'Toxic' उनके करियर की एक और बड़ी फिल्म है. (Photo: Instagram/@iamsanjeeda)

  • 6/9

'Toxic' के ट्रेलर में संजीदा के रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है. उनकी झलक बहुत छोटी है. हालांकि आंदाजा लगाया जा रहा है कि वह नयनतारा की मां के किरदार में नजर आएंगी. (Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)

Advertisement
  • 7/9

खैर, जो भी हो सोशल मीडिया पर 'TOXIC' ट्रेलर में दर्शकों को अगर सच में कुछ पसंद आ रहा है, तो वह संजीदा शेख ही है. भले ही ऑनलाइन इस ट्रेलर की काफी आलोचना हो रही है और मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं, लेकिन दर्शकों का ध्यान संजीदा की स्क्रीन प्रेज़ेंस पर जा रहा है और वे उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. (Photo: Instagram/@iamsanjeeda)
 

  • 8/9

गीतू मोहनदास की डायरेक्ट की गई फिल्म 'Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups' क्राइम बैकग्राउंड पर आधारित है और इसमें एक्शन के साथ-साथ शानदार विज़ुअल स्टाइल भी है.  (Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)

  • 9/9

यह फिल्म 26 अगस्त, 2026 को कई भारतीय भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. संजीदा की छोटी सी झलक ट्रेलर में एक और सवाल जोड़ती है; वैसे तो इस ट्रेलर ने फिल्म की दुनिया के बारे में काफी कुछ बता दिया है.
 (Photo: YT/KVN PRODUCTIONS)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement