Advertisement

बॉलीवुड

कौन हैं अंशुला के दूल्हा रोहन ठक्कर? कपूर खानदान के बनेंगे दामाद, ससुर बोनी कपूर संग खास है बॉन्ड

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:11 PM IST
  • 1/10

कपूर खानदान में इस समय जश्न का माहौल है. आखिर बोनी कपूर की लाडली बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी कर रही हैं. अंशुला की शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. 
 

  • 2/10

अंशुला ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग सात फेरे लेकर हमेशा के लिए उनकी हमसफर बनने का फैसला किया है. 

  • 3/10

ऐसे में फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर रोहन ठक्कर कौन हैं और क्या करते हैं, जो अब कपूर खानदान के दामाद बनने जा रहे हैं. आइए रोहन के बारे में खास बाते जानते हैं. 

Advertisement
  • 4/10

रोहन ठक्कर पेशे से एक स्क्रीनराइटर हैं. रोहन ने बॉलीवुड फिल्मों में तो काम नहीं किया, लेकिन वो कुछ भाषाओं में स्क्रीनराइटर के तौर पर प्रोजेक्ट्स कर चुके हैं. उन्होंने कई शॉर्ट फिल्में भी लिखी हैं.

  • 5/10

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहन ने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी डेवलेपमेंट की पढ़ाई की है. उन्होंने फ्लेम यूनिवर्सिटी से एडवर्टाइजिंग और मार्केटिंग में बैचलर डिग्री ली है. इसके अलावा उन्होंने न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी से प्ले राइटिंग और स्क्रीनराइटिंग में मास्टर डिग्री भी हासिल की है. 

  • 6/10

रोहन ने फिल्म और टेलीविजन प्रोजेक्ट्स में एक स्क्रिप्ट सुपरवाइजर के रूप में भी काम किया है. फिलहाल वो एक फ्रीलांस राइटर के तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन से जुड़े हुए हैं.

Advertisement
  • 7/10

रोहन लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं. उनका इंस्टाग्राम हैंडल भी प्राइवेट है. हालांकि, वो अक्सर अंशुला कपूर की पोस्ट में नजर आते हैं. 

  • 8/10

अंशुला और रोहन अक्सर साथ में वेकेशन एन्जॉय करते हुए भी दिखाई देते हैं. दोनों की रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर छाई रहती हैं. 

  • 9/10

पिछले साल अक्टूबर में अंशुला और रोहन की सगाई हुई थी. अब दोनों शादी करके हमेशा के लिए एक होने जा रहे हैं. 

 

Advertisement
  • 10/10

कपूर परिवार संग भी रोहन खास बॉन्ड शेयर करते हैं. अंशुला की बहनों जाह्नवी और खुशी कपूर संग उनकी काफी अच्छी दोस्ती है. 

(All Photo: Instagram @anshulakapoor)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement