तुषार कपूर बॉलवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में शुमार किए जाते हैं. तुषार इन दिनों फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं.
मगर फिल्मों और किरदारों के साथ तुषार की पर्सनल लाइफ भी हमेशा से लाइमलाइट में रही है. तुषार एक सिंगल फादर हैं. उन्होंने साल 2016 में सरोगेसी की मदद से बेटे का वेलकम किया था.
तुषार ने अब सिंगर पेरेंट होने की जिम्मेदारियों और जनरेश अल्फा के बेटे को पालने पर बात की है. तुषार ने कहा कि आज की जनरेशन के पिता बच्चों के लिए इमोशनली प्रेजेंट रहने पर ज्यादा ध्यान देते हैं.
तुषार ने ये भी कहा कि उनका सबसे पसंदीदा किरदार कैमरे बंद होने पर शुरू होता है और वो है अपने बेटे का पिता होना. तुषार का मानना है कि बच्चों को गाइड करने के साथ उन्हें स्पेस देना भी बहुत जरूरी होता है.
Deccan Chronicle संग बातचीत में एक्टर ने पेरेंटिंग पर कहा कि पिछले कुछ सालों में बच्चों की परवरिश करने के तरीके में काफी बदलाव और सुधार आया है. अपने खुद के बचपन की तुलना आज के बच्चों की परवरिश से करते हुए तुषार ने कहा कि अब पेरेंट्स बच्चों को लेकर ज्यादा अवेयर हो गए हैं.
एक्टर बोले- हर पीढ़ी की अपनी खूबियां और खामियां होती हैं. मुझे लगता है कि Gen Z के कुछ लोग रिश्तों में भावनात्मक रूप से थोड़े अलग या कटे-कटे रहने लगे हैं. हालांकि हर कोई ऐसा नहीं होता. वहीं,जनरेशन अल्फा (Gen Alpha) के बच्चों की परवरिश ऐसे पेरेंट्स कर रहे हैं, जो बच्चों की लाइफ में ज्यादा इन्वॉल्व हैं.
'मेरा मानना है कि बच्चों की परवरिश में माता-पिता की भागीदारी बेहद जरूरी है और आज के माता-पिता अपने बच्चों की जिंदगी में ज्यादा मौजूद हैं.'
तुषार ने आगे कहा कि वो एक ऐसे दौर में बड़े हुए जहां फैसलों में बच्चों की राय नहीं ली जाती थी. एक्टर बोले- हमारी पीढ़ी को बाहर खेलने-कूदने की आजादी तो थी, लेकिन हमारे खुद के फैसलों में हमारी कोई खास राय नहीं होती थी. पेरेंट्स ही तय करते थे कि हम छुट्टियों में कहां जाएंगे, हमारे दोस्त कौन होंगे.
'अकेले रहने से मुझमें आत्मविश्वास आया और जब मैं अमेरिका से वापस आया था तो मैंने तय कर लिया था कि मैं फैमिली बिजनेस से जुड़ने के बजाय एक एक्टर बनूंगा.'
तुषार ने आगे कहा कि जो आजादी उन्हें नहीं मिली वो आजादी वो अपने बेटे को देना चाहते हैं. बेटे के बारे में तुषार बोले- वो पढ़ाई में बहुत अच्छा है और स्पोर्ट्स में भी होनहार है. लेकिन उसे फिल्मों में दिलचस्पी नहीं है. उसने मेरी शायद ही कोई फिल्म देखी होगी. आखिरी फिल्म जो उसने देखी थी, वो थी भूत बंगला. उसपर एक्टर बनने का कोई प्रेशर नहीं है.
(All Photos: Instagram @tusshark89)