साल 2005 में जब एक्ट्रेस स्नेहा उलाल ने बॉलीवुड में कदम रखा, तो मानो धमाका ही हो गया था. स्नेहा ने अपने लुक्स के लिए जबरदस्त सुर्खियां बटोरीं. सलमान खान के साथ फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' से उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था.
Photo: Instagram/@snehaullal
उस समय फैंस और मीडिया उन्हें अक्सर ऐश्वर्या का 'Doppelganger' कहकर बुलाते थे. यह लेबल उनके करियर के शुरुआती दिनों में उनके साथ चिपका रहा. हाल ही में AlphaNeon Studioz से बातचीत में स्नेहा ने उस दौर को याद किया. उन्होंने बताया कि ऐश्वर्या ने इन तुलनाओं पर क्या रिएक्शन दिया और सलमान ने उनकी डेब्यू फिल्म के दौरान कैसे उनका साथ दिया था.
Photo: Instagram/@diehardfanofaishwaryarai_arb
अपनी पहली फिल्म 'लकी' को याद करते हुए स्नेहा उलाल ने कहा कि सलमान खान ने उन्हें बॉलीवुड डेब्यू के दबाव से निपटने में बहुत मदद की. एक्ट्रेस ने कहा, 'लकी की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने मुझे बहुत सपोर्ट किया.'
उनसे पूछा गया कि क्या सुपरस्टार ने कभी उनके साथ इम्पेशेंस दिखाया था. उलाल ने कहा, 'एक बार भी नहीं. वो मेरे साथ बहुत धैर्यवान और सपोर्टिव थे. सलमान खान ने मुझे वो 'सलमान खान एटीट्यूड' बिल्कुल नहीं दिखाया, जो लोग जानते हैं.'
Photo: Instagram/@snehaullal
स्नेहा उलाल की मुलाकात अपने करियर के शुरुआती दिनों में ऐश्वर्या राय बच्चन से भी हुई थी. उन दिनों मीडिया में दोनों की इतनी तुलना हो रही थी कि वो इस मुलाकात को थोड़ा नर्वस थीं.
उस दिन को याद करते हुए स्नेहा ने कहा, 'मैं ऐश्वर्या से एक बार मिली, और उन्होंने कहा 'वेलकम टू द फैमिली. वेलकम टू बॉलीवुड', कुछ ऐसा ही.' उन्होंने ये भी माना कि उन्होंने ऐश्वर्या से माफी मांगी थी, क्योंकि मीडिया में लगातार दोनों की तुलना हो रही थी.
उन्होंने कहा, 'मैंने उनसे कहा, 'मुझे माफ कर दीजिए, प्लीज मुझसे नफरत मत कीजिएगा.' उस समय मीडिया में इतनी तुलना हो रही थी, मुझे नहीं पता था कि कहीं वो नाराज तो नहीं हो गईं.'
Photo: Instagram/@diehardfanofaishwaryarai_arb
स्नेहा उलाल को आखिर बॉलीवुड में डेब्यू करने का मौका कैसे मिला ये सवाल कई बार फैंस के मन में आता है. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनकी फिल्मों में एंट्री बिल्कुल अनएक्सपेक्टेड तरीके से हुई थी. तब वो कॉलेज में पढ़ रही थीं. उनके मुताबिक, सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा के दोस्तों ने उन्हें सबसे पहले नोटिस किया था, ठीक उसी समय जब फिल्म 'लकी: नो टाइम फॉर लव' के ऑडिशन चल रहे थे.
Photo: Instagram/@snehaullal
उन्होंने आगे कहा, 'मैं कभी एक्टिंग में आना नहीं चाहती थी. मैं कॉलेज में थी.' उलाल ने ये भी जोड़ा कि ऐश्वर्या से तुलना उनके डेब्यू से बहुत पहले से शुरू हो चुकी थी. उन्होंने याद किया, 'जब ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनी थीं, तब मैं अपनी छोटी-सी दुनिया में मिस वर्ल्ड बन रही थी, क्योंकि बहुत सारे लोग मुझे बताते थे कि मैं उन जैसी दिखती हूं.'
फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए उनसे पहले भी कई लोगों ने संपर्क किया था, लेकिन स्नेहा उलाल को शुरुआत में एक्टिंग में कोई दिलचस्पी नहीं थी. उन्होंने कहा, 'मुझे पहले भी कई लोगों ने एक्ट्रेस बनने के लिए अप्रोच किया था, लेकिन मुझे इंटरेस्ट नहीं था. मैं टॉम्बॉय रही हूं और ग्लैमरस नहीं हूं.'
Photo: Instagram/@snehaullal
फिल्म 'लकी' के रिलीज होने के समय ये अटकलें खूब चल रही थीं कि सलमान खान ने स्नेहा उलाल को इसलिए चुना, क्योंकि वो ऐश्वर्या राय जैसी दिखती हैं. ये अफवाहें इसलिए भी तेज हुईं क्योंकि सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता 2000 के शुरुआती सालों में खत्म हुआ था. हालांकि, उलाल ने कहा कि ये तुलनाएं और अटकलें उन्हें कभी प्रभावित नहीं करती थीं.
Photo: Instagram/@diehardfanofaishwaryarai_arb
स्नेहा ने कहा, 'पीआर एक्टिविटी ऐसी ही थी. चूंकि मैं सलमान खान के साथ आ रही थी, तो लोग मुझे उसी तरह पहचानते थे. लेकिन ये मुझे कभी परेशान नहीं करता था, क्योंकि मैं बहुत छोटी थी और मेरा कोई ईगो नहीं था.'
उन्होंने ये भी बताया कि वो कभी अपनी खूबसूरती को लेकर ज्यादा सचेत नहीं रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं कभी ब्यूटी कॉन्शस नहीं रही और ये तुलनाएं मुझे कभी परेशान नहीं करती थीं.'
Photo: Instagram/@diehardfanofaishwaryarai_arb