एक्टर, एंकर और फिल्म मेकर शेखर सुमन अपनी तेज-तर्रार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो अपने नए टॉक शो 'शेखर टुनाइट' को लेकर इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इस बीच उनके पुराने किस्सों की भी चर्चा हो उठी है.
शेखर ने बॉलीवुड डीवा रेखा के ऑपोजिट उत्सव (1984) फिल्म से डेब्यू किया था. पहली फिल्म में रेखा जैसी टॉप हीरोइन के साथ काम मिलना एक्टर के लिए बड़ी बात थी. फिल्म में रेखा और शेखर के इंटीमेट सीन्स की भरमार थी.
शेखर इसे लाइफ की बड़ी अचीवमेंट मानते हैं, लेकिन इसी फिल्म के दौरान रेखा के साथ एक ऐसा इंसीडेंट भी हो गया था जिससे शेखर को लगा था कि अब वो फिल्म नहीं करेंगी.
शेखर अपने पुराने इंटरव्यू में इसका जिक्र कर चुके हैं. उन्होंने कहा था कि वो रेखा के आखिरी सांस तक शुक्रगुजार रहेंगे कि उन्होंने एक न्यूकमर के साथ काम करने के लिए हामी भरी.
रेखा के प्रोफेशनलिज्म का ही नतीजा था कि जब उनके घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी तो सेट छोड़कर नहीं गईं. अपनी परेशानी को साइड करते हुए वो सेट पर ही रहीं और शूटिंग पूरी की.
शेखर बताते हैं कि रेखा संग मेरे फिल्म में कई इंटीमेट सीन्स थे. लेकिन उन्होंने कभी नहीं कहा कि- यहां नहीं, ऐसे नहीं करना, यहां हाथ नहीं रखना, ऐसे नहीं बोलना.
अक्सर हीरोइन्स ऐसे सीन के वक्त कोई न कोई ऑब्जेक्शन उठाती हैं, नखरें करती हैं. लेकिन रेखा जी ने कुछ भी नहीं कहा. वो बेहद प्रोफेशनल रहीं.
इसी के साथ शेखर ने रेड वाला इंसीडेंट याद करते हुए बताया था- हम मैंगलोर के कुंदापुर में शूटिंग कर रहे थे. शूट का पहला दिन था. तभी रेखा जी के घर पर इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी.
ऐसे में अगर रेखा की जगह कोई दूसरा एक्टर होता तो बैग पैक करके चला जाता. लेकिन रेखा ने कहा- उन्हें (ऑफिसर्स) उनका काम करने दो. मैं यहीं रुकूंगी और अपना काम करूंगी.
शेखर ने आगे कहा- मुझे लगा था कि अब तो रेखा चली जाएंगी और मेरी फिल्म कभी पूरी नहीं होगी. मैं शायद ये सुनहरा मौका गवां दूंगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ.