बधाई हो! सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर और सानिया शादी के बंधन में बंध चुके हैं. अर्जुन-सानिया की शादी में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत की मशहूर हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला.
अमिताभ बच्चन के बाद अर्जुन और सानिया की शादी में जया बच्चन को एंट्री लेते देखा गया. शादी में जया बच्चन ने पैप्स से बचते हुए वेन्यू पर एंट्री ली.
सचिन के बेटे की शादी में अंबानी फैमिली ने भी शिरकत की. मुकेश अंबानी और नीता अंबानी को बड़े बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ पोज देते देखा गया था.
बॉलीवुड सेलेब्स, क्रिकेटर्स और बिजनेसमैन के बीच अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक-दूसरे का हाथ थामे शादी में पहुंचे.
अर्जुन-सानिया की शादी में ऐश्वर्या पाउडर ब्लू कलर के अनारकली सूट में नजर आईं. ओपन हेयर, ग्लोइंग मेकअप और मिनिमल जूलरी में ऐश्वर्या खूबसूरत लगीं.
अभिषेक, ऐश्वर्या का हाथ पकड़कर वेन्यू पर पहुंचे. कपल ने मुस्कुराते हुए पैपराजी के लिए पोज दिया.
ऐश्वर्या की खूबसूरती और मुस्कुराहट एक बार फिर फैन्स का दिल जीत ले गई. फैन्स उन्हें सदाबहार ब्यूटी बता रहे हैं.
एक फैन ने अभिषेक और ऐश्वर्या के बारे में लिखा कि जोड़ी को किसी की नजर ना लगे. दूसरे ने लिखा कि प्यारे कपल हैं. अन्य यूजर ने लिखा कि ऐश्वर्या दिल जीत लेती हैं.
PHOTO: Yogen Shah