Advertisement

बॉलीवुड

MMS, अफेयर और वायरल KISS, कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कहलाई शाही खानदान की बेटी! शादी के बाद बदली जिंदगी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST
  • 1/9

24 जनवरी 1981 को जन्मीं रिया सेन किसी आम परिवार से नहीं, बल्कि शाही और फिल्मी खानदान से ताल्लुक रखती हैं. उनके पिता भरत देव वर्मा त्रिपुरा, कूचबिहार और जयपुर के शाही परिवार के वंशज हैं, जबकि उनकी मां मून मून सेन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं और अब सांसद हैं.

  • 2/9

हालांकि रिया ने अपने काम से ज्यादा विवादों से सुर्खियां बटोरीं. साल 2005 में रिया सेन का नाम उस समय सबसे बड़े विवादों में शामिल हो गया, जब इंटरनेट पर एक इंटीमेट MMS वायरल हुआ. इस वीडियो में रिया के साथ एक्टर अश्मित पटेल होने का दावा किया गया.

  • 3/9

उस दौर में यह मामला महीनों तक सुर्खियों में रहा. हालांकि, रिया सेन और अश्मित पटेल दोनों ने कभी भी इस वीडियो की पुष्टि नहीं की. इसके बावजूद इस विवाद ने रिया की सार्वजनिक छवि और बॉलीवुड करियर पर गहरा असर डाला.

Advertisement
  • 4/9

MMS विवाद के बाद भी रिया सेन की निजी जिंदगी अक्सर खबरों में बनी रही. उनका नाम कई फिल्मी सितारों और क्रिकेटरों के साथ जोड़ा गया.

  • 5/9

साल 2011 में उनका नाम क्रिकेटर एस. श्रीसंत के साथ भी जुड़ा. हालांकि रिया ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था. उन्होंने साफ कहा था कि वह सिर्फ मैच देखने गई थीं और दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं है.

  • 6/9

साल 2012 में रिया सेन एक बार फिर चर्चा में आ गईं, जब एक पार्टी की उनकी एक लड़की को किस करते हुए तस्वीर वायरल हो गई. इस फोटो को लेकर काफी चर्चा हुई, हालांकि इस मामले में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई.

Advertisement
  • 7/9

लगातार विवादों के बावजूद रिया सेन ने एक्टिंग से दूरी नहीं बनाई. उन्होंने हिंदी, बंगाली और साउथ फिल्मों में काम जारी रखा. बाद में उन्होंने OTT और वेब सीरीज का भी रुख किया.

  • 8/9

भले ही रिया सेन बॉलीवुड की टॉप स्टार नहीं कहलाईं, लेकिन उन्होंने चुनिंदा प्रोजेक्ट्स के जरिए मनोरंजन जगत में अपनी मौजूदगी लगातार बनाए रखी.

  • 9/9

अगस्त 2017 में रिया सेन ने अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से एक निजी बंगाली हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की थी. वो इन दिनों ओटीटी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ योगा भी सिखाती हैं.
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement