Advertisement

बॉलीवुड

गांव में रणदीप हुड्डा का पुश्तैनी घर, छत पर रखे उपले-तालाब में नहातीं भैंसें, ग्लैमर छोड़ जी रहे देसी लाइफ

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:20 AM IST
  • 1/11

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हु़ड्डा हरियाणवी हैं. जाट परिवार से ताल्लुक रखने का उन्हें गर्व है. अक्सर एक्टर इंस्टा पर अपने पैतृक गांव जसिया, रोहतक की फोटो पोस्ट करते हैं. 
 

  • 2/11

एक बार फिर रणदीप गांव घूमने निकले हैं. उन्होंने इंस्टा पर अपने खूबसूरत गांव को दिखाते हुए वीडियो और तस्वीरें पोस्ट की हैं. कैप्शन में लिखा है- गाम.
 

  • 3/11

एक्टर ने घर की छत से अपने गांव को दिखाते हुए कहा- गांव की हवा और गांव के मजे. उन्होंने छत पर रखे उपलों को दिखाया. गलियों के नजारों से रूबरू कराया.
 

Advertisement
  • 4/11

अपने पुश्तैनी घर की झलक दिखाई. तस्वीर देखकर लगता है रणदीप ने अपने गांव की शांति और सुकून भरी जिंदगी को एंजॉय किया. 
 

  • 5/11

घर के अंदर की एक फोटो पोस्ट की है. जहां दीवार पर कई सारी तस्वीरें टंगी हैं. घर के अंदर का लुक एकदम रॉ है. 
 

  • 6/11

रणदीप ने वो जगह भी दिखाई जहां भैंस रखी जाती है. दूसरी फोटो में कई सारे भैंस तालाब में नहा रही हैं. 
 

Advertisement
  • 7/11

एक्टर ने सनसेट का खूबसूरत नजारा भी दिखाया है. ये सचमुच अद्भुत है. प्रकृति की झलक देख फैंस का दिल गदगद हो गया है.
 

  • 8/11

रात के अंधेरे में रणदीप का गांव कैसा दिखता है, इसकी झलक भी एक्टर ने फोटोज में शेयर की हैं. चांद की जगमग रोशनी की एक फोटो भी उन्होंने पोस्ट की है. 
 

  • 9/11

रणदीप के गांव की इन तस्वीरों पर फैंस ही नहीं सेलेब्स ने भी रिएक्ट किया है. खुशबू पाटनी ने हार्ट इमोजी बनाई है.
 

Advertisement
  • 10/11

रणदीप भले ही शहर में रहते हैं, लेकिन वो दिल से देसी हैं. अक्सर गांव घूमने निकल पड़ते हैं. वो गांव के लोगों से अभी भी कनेक्टेड हैं.
 

  • 11/11

All Photos: Instagram @randeephooda
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement