Advertisement

बॉलीवुड

'रामायण' में रणबीर कपूर का डबल रोल, ट्रेलर में दिखी झलक, बने परशुराम

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:56 AM IST
  • 1/8

मेगा बजट फिल्म रामायण के धमाकेदार ट्रेलर ने इंटरनेट पर तगड़ा माहौल सेट कर दिया है. 4 मिनट 10 सेकंड का ट्रेलर विजुअल ट्रीट देता है.
 

  • 2/8

राम के रोल में रणबीर कपूर डिवाइन लगे हैं. पारंपरिक वेशभूषा में रणबीर का शांत स्वभाव, स्क्रीन प्रेजेंस और ग्रेस उन्हें इस रोल के लिए परफेक्ट बनाता है. 
 

  • 3/8

ट्रेलर में रणबीर के फैंस के लिए स्पेशल सरप्राइज है. इस फिल्म में रणबीर का डबल रोल है. वो राम के अलावा परशुराम के किरदार में भी दिखेंगे.
 

Advertisement
  • 4/8

ट्रेलर में रणबीर के परशुराम अवतार की पहली झलक देखने को मिली है. वायरल सीन में रणबीर का डबल रोल एक फ्रेम में है.
 

  • 5/8

राम के सामने परशुराम घुटनों पर बैठे हैं. उनके हाथ में दिव्य धनुष है. परशुराम के लुक में रणबीर लंबे बाल, दाढ़ी-मूंछ में दिखे. 
 

  • 6/8

परशुराम को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना जाता है. उनका जन्म महर्षि जमदग्नि और माता रेणुका के घर हुआ था. वे जन्म से ब्राह्मण थे. उन्हें महान योद्धा माना जाता है.

 

Advertisement
  • 7/8

रामायण में परशुराम का प्रसंग सीता स्वयंवर के बाद आता है. राम के शिव धनुष तोड़ने से वो खफा होते हैं. गुस्से में राजा जनक के दरबार पहुंचकर राम को चुनौती देते हैं. 

 

  • 8/8

लेकिन जब परशुराम को पता चलता है कि राम खुद विष्णु के अवतार हैं, तब उनका गुस्सा शांत होता है. फिल्म में राम और परशुराम का सीन एपिक होने वाला है. 

All photos: Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement