एक्ट्रेस-सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंगना शर्मा ने अपनी दर्दनाक कहानी शेयर की है. कंगना ने बताया कि वो बचपन में पिता का अत्याचार देखकर बड़ी हुई हैं. उनके पिता उनकी मां, उनकी बहन और उन्हें मारते थे.
कंगना आज तक अपनी बड़ी बहन को खोने का दर्द नहीं भूल पाई हैं. सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में उन्होंने कहा कि मेरी बहन की जिस घर में शादी हुई. वहां वैश्यावृति का काम होता था. हमें ये बात पता नहीं थी.
वो कहती हैं कि हमारे यहां होता है कि पहली रात दूल्हा-दुल्हन को सोने नहीं देते. मैं बहन के साथ उसके ससुराल गई थी. मैं रात में उठी, तो देखा वॉशरूम में मेरी बहन के मुंह में कपड़ा डालकर उसका पति सेक्स कर रहा था.
'मैं कुछ नहीं कर सकी. उसके ससुर आए, तो उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हे घर दिखाता हूं. मेरी बहन मना कर रही थी, लेकिन मैं चली गई. इसके बाद मेरी बहन वहां से ले आई और कहा कि घर चल मैं तुझे सब बताऊंगी.'
'मेरी बहन जब अगले दिन पगफेरे के लिए आई, तो उसने पापा से कहा कि मैं वहां दोबारा नहीं जाऊंगी. पापा ने उसे थप्पड़ मारा. उसकी नाक से खून आने लगा. एक हफ्ते तक उसका कुछ अता पता नहीं था.'
'इसके बाद मेरे पिता उसे लेने गए. उसका तलाक करा दिया गया. फिर से पापा ने एक रुपये में हलवाई से उसकी शादी करवा दी. उसने बोला कि अभी मैं शादी के लिए रेडी नहीं हूं, तो पापा ने बोला कि कोठा खोल लो तुम लोग. वो गंदी-गंदी बातें बोलने लगे.'
'दूसरी शादी हुई, तो वो हलवाई पहली रात ही शुरू हो गया. वो बोली कि मैं अभी रेडी नहीं हूं, लेकिन वो बोला कि पहले वाले के साथ करके आई. यहां भी कर. वो उसके साथ जबरदस्ती इंटीमेट हुआ.'
कंगना कहती हैं कि दो साल में उसकी हालत इतनी खराब हो गई कि उसे कैंसर हो गया. टीबी हो गया, उसे कुछ दिखता नहीं था. मैं पछताती हूं कि मैं अपनी बहन को नहीं बचा पाई. मुझे जब लगा कि मेरे घर का नाश हो गया है, तो मैं वहां से निकल गई. मैंने दिल्ली में जॉब शुरू की, लेकिन इतने पैसे कमाती थी कि उसका इलाज करा सकूं.
कंगना अपनी बहन की मौत का दर्दनाक किस्सा सुनाते हुए रो पड़ीं. उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे. आज उनके पास घर, पैसा है, लेकिन बहन की कमी खलती है.
All Photos: Instagram @kangnasharma16