राहुल देव बॉलीवुड के टैलेंटेड और फिटनेस फ्रीक एक्टर में से एक हैं. निजी जिंदगी में वो साहसी शख्स हैं, जिन्होंने पत्नी की मौत के बाद बहुत कुछ झेला.
राहुल देव ने 1998 में अपनी गर्लफ्रेंड रीना देव से शादी की थी. शादी के बाद राहुल और रीना एक बेटे के पेरेंट बने, जिसका नाम उन्होंने सिद्धार्थ रखा.
एक्टर की शादीशुदा जिंदगी एकदम परफेक्ट चल रही थी, तभी उनकी जिंदगी में एक तूफान आया. राहुल की पत्नी रीना को कैंसर को हो गया. 2009 में रीना कैंसर की जंग हार दुनिया को अलविदा कह गईं.
पत्नी की मौत के बाद राहुल की पर्सनल और प्रोफेशनल पर बुरा असर पड़ा. उन्होंने दूसरी शादी ना करके अकेले बेटे की परवरिश की.
बॉलीवुड बबल संग बातचीत में उन्होंने कहा कि 2009 में मेरी पत्नी की कैंसर से मौत हो गई थी. काम छोड़कर मैं सिंगल पेरेंटिंग कर रहा था.
जिस साल उनका निधन हुआ मुझे 13 फिल्में खत्म करनी थीं. 11 फिल्में पूरी हो चुकी हो थीं. फिल्म खत्म करने के बाद मैं दिल्ली गया. क्योंकि मैं वहां से हूं. दिल्ली में मेरे माता-पिता थे. मुझे लगता था कि माता-पिता के साथ मेरे बेटे की अच्छी परवरिश हो जाएगी. उस वक्त वो क्लास 6 में था.
राहुल कहते हैं कि जब मैंने पेरेंटिंग शुरू की, तो पता चला कि पेरेंटिंग के बारे में कुछ आता नहीं है. क्योंकि हम लोग तो शूटिंग करते रहते थे. रियल पेरेंटिंग तो मेरी वाइफ कर रही थीं. इतना कहते हुए वो भावुक हो गए.
पत्नी की मौत के बाद राहुल देव ने दूसरी शादी नहीं की, लेकिन वो पिछले 13 साल से एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे संग लिवइन रिलेशनशिप में हैं.
Photo: Instagram @Photorahuldevofficial