Advertisement

बॉलीवुड

'मेरे सामने कूदकर डराना बंद करो', पैपराजी से परेशान प्रीति जिंटा, लगाई फटकार

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST
  • 1/9

प्रीति जिंटा ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन किया. इस दौरान उन्होंने फेम, प्राइवेसी और बढ़ते पैपराजी कल्चर पर खुलकर अपनी बात रखी. एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को कैमरों की लगातार चकाचौंध से दूर रखती आई हैं. इस बार फिर उन्होंने बताया कि वह पब्लिक अटेंशन को कैसे हैंडल करती हैं और साथ ही अपनी मानसिक शांति की रक्षा कैसे करती हैं.

  • 2/9

X पर आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन ने प्रीति से सवाल पूछा, 'फेम, प्राइवेसी और पीस ऑफ माइंड… इनमें से आपको सबसे ज्यादा क्या त्यागना पड़ा?' प्रीति ने जवाब देते हुए कहा कि वह अपनी जिंदगी को त्याग की नजर से नहीं देखतीं.
 

  • 3/9

उन्होंने लिखा, 'कुछ भी त्याग नहीं है…. मैंने चीजों को जैसे हैं, वैसा स्वीकार करना सीख लिया है और अपनी उम्मीदों को मैनेज करना सीखा है. अब मेरे लिए जिंदगी एक बड़ा बैलेंसिंग एक्ट बन गई है, क्योंकि मैं बहुत प्राइवेट इंसान हूं. मुझे अपने फैंस से इंटरैक्ट करना अच्छा लगता है और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए निराश नहीं करना चाहती, लेकिन साथ ही लोगों और मीडिया के साथ बॉर्डर्स भी तय करने पड़ते हैं.'

Advertisement
  • 4/9

प्रीति के जवाब का एक अहम हिस्सा उनके बच्चों को अनचाहे ध्यान से बचाने से जुड़ा था. एक्ट्रेस ने साफ कहा कि वह फैंस से इंटरैक्ट करने और जब संभव हो फोटो खिंचवाने में खुश हैं, लेकिन उनके बच्चे बिल्कुल ऑफ-लिमिट्स हैं.

  • 5/9

उन्होंने आगे कहा, 'मुझे बिल्कुल पसंद नहीं है जब लोग या मीडिया मेरे बच्चों की फोटो खींचने की कोशिश करते हैं (यह नॉन-नेगोशिएबल है) और बिना पूछे मेरी फोटो लेते हैं, क्योंकि जब भी कोई पूछता है, मैं हमेशा हां कहती हूं, जब तक कि मैं प्लेन पकड़ने की जल्दी में न होऊं या मंदिर में न होऊं.'

उनका यह बयान कई सेलिब्रिटी पेरेंट्स की चिंता को दिखाता है, खासकर आज के समय में जब कोई भी तस्वीर या वीडियो कुछ ही मिनटों में वायरल हो सकता है.

  • 6/9

प्रीति ने पैपराजी के कहीं भी घुस जाने वाले व्यवहार पर भी बात की और कहा कि कभी-कभी यह काफी असहज लगता है. उन्होंने माना कि आजकल कई एक्टर्स खुद फोटोग्राफर्स को बुलाते हैं और अपनी इमेज को पब्लिक बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह उनका तरीका नहीं है.
 

Advertisement
  • 7/9

एक्ट्रेस ने बताया, 'मुझे पैपराजी का मेरे पीछे-पीछे घूमना और अचानक से मेरे सामने कूद पड़ना भी पसंद नहीं है. कभी-कभी यह डरावना लगता है. मैं जानती हूं कि आज के कई एक्टर्स पैपराजी को बुलाते हैं ताकि वो उनकी फोटो खींचें और लगातार न्यूज में बने रहें, लेकिन यह मेरा तरीका नहीं है, इसलिए यह थोड़ा असहज लगता है.'

  • 8/9

साथ ही प्रीति जिंटा ने साफ किया कि पब्लिक इवेंट्स पर फोटोग्राफर्स की मौजूदगी को वह पूरी तरह समझती हैं. उनकी आपत्ति प्राइवेट पलों में फॉलो किए जाने या घर/जिम के बाहर छिपकर फोटो खींचने से है.

उन्होंने लिखा, 'मैं इवेंट्स पर उन्हें पूरी तरह से ठीक मानती हूं क्योंकि वो उनका काम है, लेकिन जब वे मेरे जिम के बाहर या बिल्डिंग के बाहर छिपकर आ जाते हैं तो यह थोड़ा ज्यादा हो जाता है. मैं भी इंसान हूं और मुझे अपनी ग्राउंडेड लाइफ और डाउनटाइम की जरूरत है. यह सब कहने के बाद भी मैं उन सभी मौकों के लिए बेहद आभारी हूं जो मुझे मिले हैं और लोगों के प्यार के लिए भी. मैं शिकायत नहीं कर रही, बस ईमानदारी से अपनी फीलिंग्स बता रही हूं.'

  • 9/9

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही फिल्म 'लाहौर 1947' के साथ बिग स्क्रीन पर वापसी करने जा रही हैं. इस फिल्म में सनी देओल लीड रोल में हैं. इसे आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं. देश के बंटवारे की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म एक्ट्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कमबैक है और फैंस में पहले से ही काफी उत्सुकता पैदा कर चुकी है.

Photos: Instagram/@realpz

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement