Advertisement

बॉलीवुड

OTT Release This Week: कर्तव्य से प्रोजेक्ट हेल मैरी तक, OTT पर धमाल मचा रहीं ये फिल्में-सीरीज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:40 PM IST
  • 1/8

एक और हफ्ते का अंत हो गया है और एक बार फिर ओटीटी पर नए शो और फिल्मों की बाढ़ आ गई है. आपके वीकेंड के प्लान को बनाने में मदद करने के लिए हम भी हाजिर है. हमारी इस लिस्ट को पढ़कर आप भी अपना वीकेंड सेट कर लीजिए गुरु!

  • 2/8

प्रोजेक्ट हेल मैरी

हॉलीवुड एक्टर रायन गोस्लिंग की हिट फिल्म 'प्रोजेक्ट हेल मैरी' ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इसमें रायन ने साइंस टीचर रायलैंड ग्रेस के में हैं, जो एक स्पेस मिशन पर जाता है. मिशन में कुछ गड़बड़ होने के बाद वो अपनी यादें और मिशन भूल चुका है. धरती का सूरज खत्म हो रहा है और पृथ्वी पर विनाश की आशंका है. ऐसे में ग्रेस को अपने अनोखे वैज्ञानिक तरीकों से समस्या सुलझानी है. Andy Weir की बेस्टसेलर किताब पर आधारित यह साई-फाई एडवेंचर फिल्म, सस्पेंस, इंटेलिजेंस और उम्मीद से भरी है. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

  • 3/8

इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2

रणदीप हुड्डा फिर से यूपी के 'सुपर कॉप' अविनाश मिश्रा बनकर लौटे हैं. 'इंस्पेक्टर अविनाश' के सीजन 2 में अविनाश नई चुनौतियों, बड़े अपराधों और 1990s उत्तर प्रदेश के खतरनाक माहौल का सामना करते हैं. एक्शन, क्राइम और सस्पेंस से भरी यह सीरीज हथियार तस्करी, आतंकवादी साजिशों (जैसे अयोध्या पर हमला) और पुलिस की नैतिक लड़ाई पर फोकस करती है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

Advertisement
  • 4/8

बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्माइन

नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'मनी हाइस्ट' के यूनिवर्स से जुड़ी 'बर्लिन एंड द लेडी विद एन एर्माइन' इस हफ्ते ओटीटी पर आ गई है. इसमें बर्लिन (पेद्रो अलोंसो) अपने गैंग को सेविले बुलाता है और एक ड्यूक को अपना शिकार बनाकर द विंची (Da Vinci) की मास्टरपीस विद एन एर्माइन (Lady with an Ermine) को चुराने की प्लानिंग करता है. इस रोमांचक शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

  • 5/8

कर्तव्य

सैफ अली खान की 'कर्तव्य' भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. इसमें एक्टर एक पुलिस अधिकारी, एसएचओ पवन मलिक के रोल में हैं, जो अपने कर्तव्य और परिवार की सुरक्षा के बीच फंस जाता है. जब एक पत्रकार की हत्या और एक बाबा की धमकियों के बाद जातीय तनाव, राजनीतिक दबाव और व्यक्तिगत खतरे बढ़ जाते हैं, तो पवन को फैसला करना पड़ता है कि वह कितना आगे जा सकता है.

  • 6/8

गुड ओमेन्स: द फिनाले

प्राइम वीडियो की हिट सीरीज 'गुड ओमेन्स' का फाइनल सीजन 'गुड ओमेन्स: द फिनाले' रिलीज हो गया है. इसमें एंजेल एजिराफेल (माइकल शीन) और डेमन क्राउली (डेविड टेनेंट) की आखिरी कहानी दिखाई गई है. सीरीज में सेकेंड कमिंग (Second Coming) की योजना ने सब उलट-पुलट कर दिया है. स्वर्ग और नर्क के बीच फंसे दोनों दोस्त दुनिया बचाने और अपने रिश्ते को समझने की कोशिश कर रहे हैं.

Advertisement
  • 7/8

द वंडरफूल्स

नेटफ्लिक्स पर 'द वंडरफूल्स' नाम की एक नई सीरीज शुरू हुई है. इसमें 1999 के Y2K डर के समय में एक छोटे शहर के मिसफिट ग्रुप को अचानक सुपरपावर्स मिल जाते हैं. वे बुराई से लड़ते हैं और दोस्तों-परिवार के साथ मजे भी करते हैं.

  • 8/8

एग्जाम

तमिल सोशियो-थ्रिलर वेब सीरीज 'एग्जाम', प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है. ये भारत की कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन प्रणाली की सच्चाई, दबाव और भ्रष्टाचार को उजागर करती है. शो में झांसी (दुशारा विजयन) नाम की एक लड़की, रीजनल पब्लिक सर्विस एग्जाम में लीक का पता लगाती है, जो पूरी पीढ़ी के सपनों को चूर कर देता है. सीरीज एग्जाम की तैयारी करने वाले छात्रों के मानसिक तनाव, कोचिंग सेंटरों के माफिया और सिस्टम की गहराई में छिपी साजिशों पर रोशनी डालती है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement