Advertisement

बॉलीवुड

2 बच्चों के पिता-तलाकशुदा हीरो की दुल्हन बनेंगी मृणाल ठाकुर? बोलीं- 10 करोड़ खर्च करूं फिर भी...

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:08 AM IST
  • 1/8

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर का नाम काफी दिनों से साउथ एक्टर धनुष संग जोड़ा जा रहा है. बीते दिनों उनकी शादी की डेट भी फिक्स करा दी गई थीं. उनकी AI जनरेटेड फोटोज भी सामने आई थीं.
 

Photo: Instagram @mrunalthakur
 

  • 2/8

कई मौकों पर मृणाल एक्टर संग अफेयर की खबरों पर रिएक्ट कर चुकी हैं. तब भी गॉसिप गलियारों में उन्हें लगातार लिंकअप किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने एक बार फिर धनुष संग अफेयर के रूमर्स पर चुप्पी तोड़ी है.
 

Photo: Instagram @dhanushkraja
 

  • 3/8

मृणाल ने उन्हें और धनुष को लेकर अफवाह फैलाने वालों को फ्री पब्लिसिटी करने के लिए धन्यवाद कहा है. HT को दिए इंटरव्यू में मृणाल ने हंसते हुए कहा- उनके अनुसार तो वो शादी हो रही है.


Photo: Instagram @mrunalthakur
 

Advertisement
  • 4/8

जब पूछा गया कि क्या ये अफवाहें उन पर असर डालती हैं, तो मृणाल ने कहा- पहले मेरे पास पीआर टीम नहीं थी. क्योंकि मेरे घर का एड्रेस पब्लिक में रिवील हो गया था. इसलिए मुझे पीआर टीम हायर करनी पड़ी.
 

Photo: Instagram @mrunalthakur
 

  • 5/8

खुद को बचाने के लिए मुझे पीआर टीम रखनी पड़ी. लेकिन अब मुझे समझ आया कि चाहे 3 करोड़, 6 करोड़ या 10 करोड़ खर्च कर लूं, इतनी पब्लिसिटी कभी नहीं मिलेगी. इसलिए मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करूंगी जो फेक न्यूज फैला रहे हैं.
 

Photo: Instagram @mrunalthakur
 

  • 6/8

अफेयर की चर्चा तब शुरू हुई जब एक्ट्रेस को धनुष की फिल्म की रैप पार्टी में देखा गया. इसके बाद धनुष का मृणाल की फिल्म सन ऑफ सरदार 2 के प्रीमियर में नजर आना, उनके अफेयर की बातों को और बढ़ा गया. हालांकि उन्होंने कभी इस रिश्ते को कंफर्म नहीं किया.
 

Photo: Instagram @dhanushkraja
 

Advertisement
  • 7/8

दूसरी तरफ, PTI से बात करते हुए मृणाल ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा कि शादी तो करनी ही है, लेकिन जल्दी नहीं है. समय आने पर वो खुद ऐलान करेंगी. मृणाल के मुताबिक, आजकल शादी के बारे में सोच बदल गई है.
 

Photo: Instagram @mrunalthakur
 

  • 8/8

वर्कफ्रंट पर, मृणाल सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ रोमांटिक ड्रामा 'दो दीवाने सहर में' में नजर आने वाली हैं. रवि उदयावर के निर्देशन में बनी मूवी को संजय लीला भंसाली और जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. मूवी 20 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी.
 

Photo: Instagram @mrunalthakur
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement