Advertisement

बॉलीवुड

मौनी रॉय का बदला लुक, ट्रांसफॉर्मेशन ने किया हैरान, क्या है एक्ट्रेस का सीक्रेट?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:50 PM IST
  • 1/8

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक जिस एक एक्ट्रेस के चर्चे अक्सर हुए हैं, वो हैं मौनी रॉय. टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' थी में कृष्णा तुलसी के रूप में नजर आईं मौनी आज बॉलीवुड के जाना माना नाम हो गई हैं. लेकिन उनके काम से ज्यादा उनके रूप ने सुर्खियां बटोरी हैं.

  • 2/8

सालों से मौनी रॉय पर सर्जरी, फिलर्स, बोटॉक्स करवाने के आरोप लग रहे हैं. इन सभी को उन्होंने झुठलाया है, मगर एक्ट्रेस के चेहरे पर आए बदलावों को मिस करना भी नामुमकिन है. अगर मौनी के पुराने रूप पर नजर डाली जाए तो साफ नजर आता है कि आज और कल के लुक के जमीन-आसमान का अंतर है. हां, आपकी उम्र के साथ शरीर और चेहरे पर बदलाव आते हैं. मगर इतने भी नहीं आते कि आप पहचान में आना बंद हो जाएं.

  • 3/8

यंग मौनी रॉय पर नजर डालें तो वो प्यारी-सी, मासूम-सी लड़की हुआ करती थीं. उन्हें 'नागिन' शो में देखने से पहले 'कस्तूरी', 'डॉ सहेलियां', 'देवों के देव महादेव', 'जुनून' और रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 7' में देखा गया था. 'नागिन' के बाद मौनी रॉय का अंदाज और चेहरा ऐसा बदला की बातें बनने लगीं. 

Advertisement
  • 4/8

मौनी रॉय पहले कुछ ऐसी दिखती थीं. वो अपनी सेहत और स्किन का काफी ख्याल रखती हैं. इस बात में कोई दोराय नहीं है. उन्होंने बड़े होने के साथ-साथ अपना स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस भी बदल लिया है. इसके अलावा उन्होंने अपने मेकअप में भी बड़े बदलाव किए हैं.

  • 5/8

उनके चेहरे की डिटेल्स की बात करें तो सोशल मीडिया पर बहुत-से 'एक्स्पर्ट्स' उन्हें लेकर बात कर चुके हैं. माना जाता है कि मौनी ने अपनी आईब्रो में बदलाव किए हैं. ये मेकअप भी हो सकता है और माइक्रो ब्लेडिंग भी. इसके अलावा उनके दांतों के बीच गैप भी हुआ करता था, जिसे मौनी ने फिक्स करवा लिया है. डेंटल ट्रीटमेंट से उन्होंने ये करवाया है. साथ ही उन्होंने अपने लिप्स में फिलर्स डलवाए हैं, जो उन्हें सूट करते हैं.

  • 6/8

माना जाता है कि मौनी रॉय ने अपने चीक्स यानी गालों में फिलर्स करवाए हैं ताकि उनकी चीक बोन हाई हो सके. साथ ही उन्होंने अपनी चिन यानी ठोड़ी में भी फिलर्स करवाए हैं. इससे उनकी अपीयरेंस में काफी फर्क आया है. इन सभी प्रोसीजर को मेंटेन करने के लिए मौनी रॉय को मेहनत भी करनी होती होगी. ऐसे में वो काफी स्किनकेयर कर रही होंगी.

Advertisement
  • 7/8

इन सभी बातों और दावों के बावजूद मौनी रॉय ने हमेशा इस बात को साफ किया है कि उन्होंने कोई सर्जरी या कॉस्मेटिक प्रोसीजर नहीं करवाया है. एक्ट्रेस ने अपनी AI फोटोज और वीडियो की भी आलोचना की है. मौनी का कहना है कि ये सब उन्हें भद्दा लगता है. हालांकि उन्होंने ये भी माना था कि वो अपने लुक्स को लेकर काफी वक्त तक इनसिक्योर भी रही हैं.

  • 8/8

मौनी रॉय ने सर्जरी करवाई हो या नहीं, पर वो फैंस की फेवरेट एक्ट्रेस जरूर हैं.

Photos: Instagram/@imouniroy

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement