मिर्जापुर की गद्दी की लड़ाई अब थिएटर में भी पहुंच चुकी है. 'मिर्जापुर द मूवी' बीते दिन अपने फेवरेट किरदारों के साथ रिलीज हुई, जिसे ऑडियंस का पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिला. फिल्म ने सिनेमाघरों में भी जबरदस्त भौकाल मचाया.
Photo: Instagram @excelmovies
मिर्जापुर द मूवी में पुराने किरदारों के साथ नए किरदारों की भी एंट्री हुई. इसमें बिरजू लोहार के किरदार को लाया गया, जिसने फिल्म में अपने किरदार से काफी उत्पात भी मचाया. ये किरदार मोहित मलिक ने प्ले किया.
Photo: Instagram @excelmovies
मिर्जापुर में बिरजू लोहार के किरदार का बीना भाभी संग पुराना कनेक्शन दिखाया गया है. बीना भाभी बनीं एक्ट्रेस रसिका दुगल संग उनके कुछ इंटीमेट सीन्स भी हैं, जो फिल्म में लाइमलाइट लूटने का काम करते हैं.
Photo: Instagram @excelmovies
मोहित मलिक टीवी के एक पॉपुलर एक्टर हैं, जिन्होंने कई सारे सीरियल्स में अहम रोल निभाए हैं. वो पिछले 20 सालों से भी ज्यादा समय से लाइमलाइट में हैं.
Photo: Instagram @mohitmalik1113
कई सालों तक सीरियल में काम करने के बाद, मोहित को पहचान साल 2013 में आए सीरियल डोली अरमानों की से मिली थी. इस शो को काफी प्यार मिला था. फिर जो झलक दिखला जा जैसे डांस रियलिटी शो में भी तीसरे आए थे.
Photo: Instagram @mohitmalik1113
मोहित का स्टार प्लस पर एक सीरियल कुल्फी कुमार बाजेवाला आया करता था, जो तब काफी देखा गया. इस सीरियल ने उन्हें हर घर का चहेता बेटा बनाया. फिर उन्होंने टीवी से निकलकर फिल्मों में हाथ आजमाना शुरू किया.
Photo: Instagram @mohitmalik1113
साल 2025 में वो राशा थडानी की डेब्यू फिल्म आजाद में दिखाई दिए थे. अब वो मिर्जापुर द मूवी में आए हैं. खास बात ये है कि वो सोशल मीडिया के स्टार रवि किशन संग नजर आ रहे हैं, जिसमें उन्हें छाने का भी मौका मिला है.
Photo: Instagram @mohitmalik1113
बात करें मिर्जापुर द मूवी की, तो इसे गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है जिन्होंने इसका शो भी बनाया था. वहीं फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं.
Photo: Instagram @excelmovies