Advertisement

बॉलीवुड

भगवा साड़ी में 'कच्चा बादाम गर्ल', चित्रकूट के जंगलों में शूट की रामायण, मां सीता बनकर हुईं इमोशनल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 03 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:31 PM IST
  • 1/12

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा श्री राम की' में अंजलि अरोड़ा माता सीता के रोल में दिखेंगी. टीजर में फैंस को उनकी झलक देखने को मिली थी.
 

  • 2/12

एक्ट्रेस ने भगवा साड़ी पहने अपने लुक की फोटो पोस्ट की है. ये तब का लुक है जब वो मूवी में वनवास के सीन शूट कर रही थीं.
 

  • 3/12

इन सीन्स की शूटिंग जंगलों में हुई है. अंजलि ने कैप्शन में लिखा- मां सीता का किरदार निभाना मेरे लिए सिर्फ एक भूमिका नहीं, एक बहुत बड़ा सम्मान और आशीर्वाद है.
 

Advertisement
  • 4/12

''और जब इस सफर का एक हिस्सा चित्रकूट की उस पावन धरती पर फिल्माने का अवसर मिला, जहां मान्यता है कि भगवान श्रीराम, मां सीता और लक्ष्मण जी ने अपने वनवास का समय बिताया था.''
 

  • 5/12

 ''इस अनुभव की भावना शब्दों में बयान करना मुश्किल हो गया. उन जंगलों, उस मिट्टी और उस शांति के बीच खड़े होकर बार-बार यही महसूस हुआ कि मैं सिर्फ एक कहानी का हिस्सा नहीं हूं.'' 
 

  • 6/12

''बल्कि उस महान परंपरा को छूने की कोशिश कर रही हूं जो युगों से हमारे हृदय में जीवित है. मां सीता के चरणों में नमन. जय सिया राम''
 

Advertisement
  • 7/12

एक्ट्रेस वायरल तस्वीरों में नदी के सामने खड़ी होकर पोज दे रही हैं. लेकिन हमेशा की तरह फैंस अंजलि को ट्रोल ही कर रहे हैं.
 

  • 8/12

यूजर्स पहले से अंजलि को माता सीता के रोल में देखकर परेशान हैं. एक्ट्रेस को बैकलैश झेलना पड़ रहा है. नई पोस्ट में अंजलि फिर से ट्रोल हुई हैं.
 

  • 9/12

यूजर्स ने कमेंट में लिखा कि आप मां सीता बनने की अग्निपरीक्षा में फेल हो जाओगी. दूसरे ने लिखा- आपको ये रोल नहीं करना चाहिए था.
 

Advertisement
  • 10/12

एक शख्स ने कहा- ये एक्ट्रेस अग्निपरीक्षा में फेल होने वाली है. किसी ने कहा- माता सीता बनना हर किसी के बस की बात नहीं है. तुम्हारी कास्टिंग गलत है. 
 

  • 11/12

क्योंकि अंजलि की बोल्ड इमेज रही है. उनके सेंसुअश डांस और ग्लैमरस इमेज पर सीता का किरदार लोगों को पसंद नहीं आया है. इसलिए अंजलि की आलोचना हो रही है.
 

  • 12/12

एक्ट्रेस की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की इसी साल 25 सितंबर को रिलीज होगी. टीजर में राम-सीता की झलक दिखी थी.
 

All Photos: Instagram @anjimaxuofficially
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement