लड़के के लड़की बनी अनाया बांगड़ ने इंस्टा पर अपनी बोल्ड वीडियो पोस्ट की है. इसमें वो पूल किनारे मोनोकनी में नजर आ रही हैं.
अनाया ने ऑरेंज कलर की रिवीलिंग मोनोकनी पहनी है. अपनी टोन्ड फिगर को दिखाते हुए अनाया काफी खुश दिख रही हैं.
पिछले दिनों उन्होंने बैंकॉक में जेंडर सर्जरी कराई थी. इसके बाद वो अपनी बॉडी में कंफर्टेबल हो गई हैं.
वायरल वीडियो में अनाया अपने बदले हुए अवतार को दिखा रही हैं. वो बोल्डनेस दिखाकर जलवे बिखेर रही हैं.
अनाया ने कैप्शन में लिखा- वो शरीर जिसे कभी मुझे पहचानने में संघर्ष करना पड़ रहा था. अब वही मेरा घर है.
''जैसे आप हो, जैसा फील करते हो, उसमें खुद को वैसा ही महसूस करना बेहद खूबसूरत बात है. यही जेंडर यूफोरिया है.''
अनाया की लड़के से लड़की बनने की इस जर्नी को लोगों ने इंस्पायरिंग बताया है. उन्हें अपनी बॉडी में कंफर्टेबल और खुश देखकर फैंस गदगद हैं.
वायरल वीडियो में अनाया पूल किनारे चिल कर रही हैं. वो अपनी बॉडी के साथ सुकून में हैं. इसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलकती है.
जेंडर सर्जरी के बाद अनाया को स्पोर्ट्स करियर को लेकर भी गुडन्यूज मिल गई है. क्रिकेट फील्ड में वो धमाकेदार कमबैक करने वाली हैं.
अनाया को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से महिला कम्युनिटी और एलीट मुकाबलों में खेलने की आधिकारिक मंजूरी मिल गई है. ये अवसर पाकर वो खुश हैं.
All Photos: Instagram @anayabangar