Advertisement

बॉलीवुड

क्रिकेट होस्ट पति संग हनीमून पर कृतिका, बीच पर किया चिल, Photos

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST
  • 1/9

टीवी और बॉलीवुड का जाना माना नाम एक्ट्रेस कृतिका कामरा अपनी शादी के बाद हनीमून फेज को एन्जॉय कर रही हैं. पति गौरव कपूर के साथ इंटीमेट सेरेमनी में शादी के बाद एक्ट्रेस छुट्टियां बिताने निकल गईं. अब इस वेकेशन की तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं. 

  • 2/9

11 मार्च को कृतिका और होस्ट गौरव कपूर ने शादी रचाई थी. इसमें दोनों के परिवार समेत करीबी दोस्त शामिल हुए थे. शादी के बाद कपल हनीमून पर निकल गया. एक्ट्रेस ने पति गौरव संग मिलकर बीच, धूप और खाने का लुत्फ उठाया.

  • 3/9

तस्वीरों में गौरव संग कृतिका आराम करती नजर आ रही हैं. वो एकदम रिलैक्स मूड में हैं. दोनों अपने आलीशान होटल में कॉफी का मजा लेते, स्विमिंग करते और एक दूसरे की कंपनी एन्जॉय करते देख रहे हैं.

Advertisement
  • 4/9

एक्ट्रेस ने फोटोज शेयर कर कैप्शन लिखा, 'जमकर पार्टी की और धीरे-धीरे रिकवर किया. मार्च काम से शादी के बीच में बीत गया. सूरज, स्विमिंग, खाना हर चीज का लुत्फ लिया और फिर रिपीट किया. काम पर वापस लौट आई हूं और अभी भी प्यार में डूबी हुई हूं.'

  • 5/9

कृतिका कामरा और गौरव खन्ना काफी वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. हालांकि उन्होंने अपने रिश्ते को दिसंबर 2025 में इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया था. इसके बाद उनकी शादी की अफवाहें उड़नी शुरू हुईं. दोनों ने मार्च को हमेशा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया.

  • 6/9

प्रोजेक्ट्स की बात करें तो कृतिका और गौरव को साथ में फिल्म 'द ग्रेट शम्सुद्दीन फैमिली' में साथ देखा गया था. डायरेक्टर अनुषा रिजवी की इस पिक्चर में उनके साथ सीनियर एक्ट्रेस फरीदा जलाल, शीबा चड्ढा और जूही बब्बर भी थीं.

Advertisement
  • 7/9

कृतिका कामरा ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' से की थी. इसमें उन्हें करण कुंद्रा संग देखा गया था. इससे उन्हें पहचान मिली. इसके बाद एक्ट्रेस ने 'रिपोर्टर्स', 'प्यार का बंधन', 'कुछ तो लोग कहेंगे' जैसे टीवी में काम किया.

  • 8/9

2018 में आई फिल्म 'मित्रों' से कृतिका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इसमें उनके साथ जैकी भगनानी नजर आए थे. दोनों के रिश्ते में होने की खबरें भी उड़ीं. 2021 में एक्ट्रेस ने सैफ अली खान की वेब सीरीज 'तांडव' में भी काम किया था. कृतिका को पिछली बार वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' में देखा गया था.

  • 9/9

All Photos: Instagram/@kkamra

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement