फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान 3 बच्चों की मां हैं. फराह ने साल 2008 में एक साथ तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) को जन्म दिया था.
फराह के बच्चे आगे की पढ़ाई करने अब विदेश चले गए हैं. बच्चों को गुडबाय कहते हुए वो काफी भावुक हो गईं.
फराह ने बच्चों संग खूबसूरत फैमिली मोमेंट्स शेयर किए हैं. तस्वीरों में वो अपने बच्चों को लाड करती हुई दिखाई दे रही हैं.
फराह किसी तस्वीर में अपनी बेटियों को गले लगाते हुए नजर आईं, तो किसी तस्वीर में बेटे को लाड करती दिखाई दीं. बच्चों संग उन्होंने क्वालिटी टाइम स्पेंड किया.
तीनों बच्चों संग तस्वीरें शेयर करते हुए फराह ने अपने बच्चों के कॉलेज जाने पर उनके घर छोड़ने के दर्द और मुश्किल को बयां किया. उन्होंने पति से भी चुटकी ली. उन्होंने कहा कि उनके पति शिरीष ने हर काम में मदद की, लेकिन फैमिली फोटोज में पोज नहीं दिया.
फराह ने कैप्शन में लिखा- अगर आपको लगता है कि अपने बच्चे को कॉलेज भेजना मुश्किल था... तो इसे 3 बार करके देखिए. 3 शहर, 3 कैंपस... 3 अलविदा.
'मेरे दिल के 3 टुकड़े... जाओ जी लो अपनी जिंदगी.. .लेकिन याद रखना, सभी रास्ते मम्मी-पापा के पास ही वापस आते हैं... '
फराह ने आगे पति से चुटकी लेते हुए लिखा-फैमिली फोटो में आने के अलावा बाकी सब कुछ करने के लिए शिरीष कुंदर का शुक्रिया.
बच्चों के लिए फराह की पोस्ट पर करण जौहर, गौहर खान, सोनू सूद, मलाइका अरोड़ा, शिल्पा शिरोडकर समेत कई सितारों ने रिएक्ट किया है. सेलेब्स ने फराह को बेस्ट मॉम बताया है और उनके बच्चों पर प्यार लुटाया है.
फराह और शिरीष ने साल 2004 में शादी की थी. शादी के बाद IVF से उन्होंने तीन बच्चों (ट्रिपलेट्स) दो बेटियां और एक बेटे जार का वेलकम किया. फराह के तीनों बच्चे लाइमलाइट से दूर रहते हैं.
(Photo: Instagram @farahkhankunder)