Advertisement

बॉलीवुड

'हिंदू धर्म में क्या खराबी थी?', शादी के लिए कुबूला इस्लाम-गई मक्का मदीना, एक्ट्रेस ने झेली ट्रोलिंग

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:00 PM IST
  • 1/9

ड्रामा क्वीन राखी सावंत सुर्खियों में रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. वो कंट्रोवर्सी के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं.
 

  • 2/9

राखी की दो शादियां हुई हैं. दूसरी शादी के लिए उन्होंने धर्म परिवर्तन किया था. उन्होंने इस्लाम कूबूल किया है. वो कई दफा मक्का मदीना जा चुकी हैं.
 

  • 3/9

भले ही दूसरे पति आदिल खान दुर्रानी संग राखी का रिश्ता नहीं चला. लेकिन वो इस्लाम से अभी भी जुड़ी हुई हैं. शिद्दत से वो अल्लाह को मानती हैं. 
 

Advertisement
  • 4/9

इंटरनेट पर राखी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें उनसे धर्म बदलने को लेकर सवाल किया गया है. राखी ने जानें इस सवाल का क्या जवाब दिया.
 

  • 5/9

एक्ट्रेस से पूछा गया- हिंदू धर्म में क्या खराबी थी, जो धर्म बदल दिया? इसका राखी ने बेझिझक होकर जवाब दिया.
 

  • 6/9

राखी ने पैपराजी से कहा- हिंदू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी. मैंने मुस्लिम में शादी की थी, निकाह किया था. 
 

Advertisement
  • 7/9

''इसलिए जब आप निकाह कर लेते हैं, तो इस्लाम कुबूल करते हैं. मैं बहुत लकी हूं कि मेरा बुलावा आया था. मैं मक्का मदीना जा पाई.''
 

  • 8/9

राखी की लव लाइफ की बात करें तो 2 शादी टूटने के बाद वो आजकल सिंगल हैं. राखी और आदिल का तलाक बुरे नोट पर हुआ था.
 

  • 9/9

दोनों ने रिश्ता टूटने के बाद जमकर एक दूसरे पर कीचड़ उछाला था. राखी ने आदिल पर मारपीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया था.
 

All Photos: Social media

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement