Advertisement

बॉलीवुड

राहुल गांधी को लेकर एक्ट्रेस ने कही दिल की बात, बोली- ट्रोलिंग फिजूल है

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:03 AM IST
  • 1/9

अपनी बोल्ड फैशन चॉइस के लिए मशहूर एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी ने अपने नए बयान से तहलका मचा दिया है. उन्होंने कुबूल किया है कि उन्हें कांग्रेस नेता राहुल गांधी काफी पसंद हैं. उन्हें लगता है कि राहुल को खामखा ट्रोल किया जाता है.

  • 2/9

खुशी ने जताया कि अगर राहुल प्रपोज करते हैं तो वो शादी भी जरूर करना चाहेंगी. उन्होंने गीतू परमार से बातचीत में अपनी फीलिंग्स जाहिर कीं. उन्होंने अपनी ट्रोलिंग पर बात करते हुए बताया कि राहुल गांधी और हमारी सरकार को भी बहुत ट्रोल किया जाता है. ऐसा वो करते हैं जो लोग खाली होते हैं. 

  • 3/9

जब उनसे पूछा गया कि राहुल आपको अच्छे लगते हैं क्या? खुशी ने कहा- जैसा कि मैंने पिछले 10 सालों में देखा है, उन्हें बहुत गंदे तरीके से ट्रोल किया जाता है. चाहे वो ऑन-कैमरा हो या न हो. 

Advertisement
  • 4/9

'किसी एक इंसान के मेंटल हेल्थ को इस तरह से तोड़ना अच्छी बात नहीं है. पिछले कुछ महीनों में मैंने भी उस चीज को फील किया है. राहुल के साथ भी वही हुआ है, एक अकेले वो और आमने-सामने इतने सारे लोग. अक्सर उनके नाम पर मीम बना दिया जाता है.'

  • 5/9

खुशी ने कहा कि- मैं राहुल गांधी को खुद से बहुत जोड़ के देखती हूं. वो बहुत पढ़े लिखे हैं. अच्छे दिखते हैं. मुझे लगता है उन्हें भी एक फेयर और बराबर का मौका मिलना चाहिए. 

  • 6/9

खुशी के मुंह से राहुल की इतनी तारीफ सुनने के बाद जब पूछा गया कि कहीं आप उनमें अपना हसबैंड मेटेरियल तो नहीं देखतीं. ये सवाल सुनकर खुशी ब्लश करने लगीं. उन्होंने जवाब दिया- आप ही बता दो. आप तो एस्ट्रोलॉजर भी हैं ही. 

Advertisement
  • 7/9

जब बात हुई कि क्या खुशी और राहुल की कुंडली मिला दी जाए तो खुशी ने शरमाते हुए आगे कहा कि- अगर राहुल खुद आकर, अपने घुटने पर बैठकर मुझे गुलाब देते हुए प्रपोज करें- तो क्यों नहीं. वो प्रपोज करेंगे तो मैं देखूंगी, सोचूंगी. 

  • 8/9

खुशी अक्सर विवादों में रहती हैं, उन्होंने हाल ही में इंडियन टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव को लेकर कह चुकी हैं कि वो उन्हें मैसेज किया करते थे. इसपर भी एक्ट्रेस ने कहा कि हमारी दोस्ती थी. कई बातें हमने की हैं, लेकिन अब वो कैप्टन बन गए हैं तो बात अलग हो गई है.

  • 9/9

खुशी अपना एडल्ट ऐप भी चला चुकी हैं जिसके जरिए उन्होंने करोड़ों की कमाई की थी.  

All Photo: FB @KhushiMukherjee
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement