Advertisement

बॉलीवुड

'मुझे सलमान का कमेंट पसंद नहीं आया', किस बात से खफा हुईं डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 21 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 12:56 PM IST
  • 1/8

डायरेक्टर कबीर खान की पत्नी एक्ट्रेस मिनी माथुर हाल ही में कुणाल खेमू के रियलिटी शो अलायंस की विजेता बनी थीं. शो में उनका गेम और स्ट्रेटजी सबसे मजबूत थी, उनकी जीत को ऑडियंस ने भी सेलिब्रेट किया था. 
 

Photo: Instagram @minimathur

  • 2/8

फिनाले से कुछ दिन पहले शो पर सलमान खान की भी एंट्री हुई थी, जो अपने भाई सोहेल से मिलने आए थे. उस दौरान सुपरस्टार ने सभी घरवालों के साथ बातचीत भी की. इसी बीच सलमान ने मिनी माथुर के लिए एक कमेंट किया. 

Photo: Screengrab

  • 3/8

सलमान ने मिनी से कहा कि वो अब जान चुके हैं कि आखिर क्यों डायरेक्टर कबीर खान अपनी पत्नी से इतना डरते हैं. सुपरस्टार का ये कमेंट अलायंस में एक्ट्रेस का गेम देखकर आया था.

Photo: Instagram @minimathur

Advertisement
  • 4/8

अब इतने समय बाद, मिनी ने सलमान के कमेंट पर रिएक्ट किया है. नयनदीप रक्षित के यूट्यूब चैनल पर कबीर खान की पत्नी ने कहा- मैं उन्हें बहुत पसंद करती हूं, लेकिन मुझे वो कमेंट पसंद नहीं आया. 

Photo: Instagram @minimathur

  • 5/8

मिनी माथुर ने आगे कबीर खान की पत्नी बुलाए जाने पर भी बात की. उन्होंने कहा कि लंबे समय तक लोग उन्हें सिर्फ कबीर खान की पत्नी के तौर पर जानते रहे हैं. इसलिए उन्हें खुशी हुई कि अलायंस के दौरान सलमान ने उन्हें एक अलग इंसान और उनकी अपनी पहचान के साथ देखा. 
 

Photo: Instagram @minimathur

  • 6/8

मिनी ने इसी दौरान शो में सलमान की एंट्री से घरवालों के रिएक्शन पर भी कमेंट किया. उन्होंने बताया कि एक्टर को देख सभी हक्के-बक्के रह गए थे. उन्हें विश्वास नहीं हो रहा था कि सलमान उनके साथ बैठकर कॉफी पी रहे हैं. 

Photo: Instagram @beingsalmankhan

Advertisement
  • 7/8

बात करें सलमान खान की, तो इन दिनों वो सोशल मीडिया पर एक और कारण से वायरल हो रहे हैं. शनिवार के वीकेंड का वार में उन्होंने ऑनलाइन बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर रिएक्ट किया था. सलमान ने बातों ही बातों में कटरीना कैफ का बचाव किया. 

Photo: Instagram @beingsalmankhan

  • 8/8

टोल्स और पैपराजी पर भड़कते हुए सलमान ने अपनी टी-शर्ट और टोपी भी निकाल दी थी, और चेतावनी दी कि अब उन्हें कोई ट्रोल करके दिखाए. इस बात के लिए उनकी जमकर तारीफ हुई थी.

Photo: Screengrab

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement