Advertisement

बॉलीवुड

पत्नी सुनीता को छोड़ एक्ट्रेस कोमल संग दिखे गोविंदा, नजदीकियां देख होने लगे अफेयर के चर्चे

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली ,
  • 08 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:10 AM IST
  • 1/9

90 के दशक के सुपरस्टार गोविंदा 7 साल बाद फिल्म 'रूपा' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने के लिए तैयार हैं. गोविंदा को स्क्रीन पर देखने के लिए उनके फैन्स एक्साइटेड हैं. 

  • 2/9

एक ओर गोविंदा अपनी प्रोफेशनल लाइफ संवारने में लगे हैं. दूसरी ओर उनकी निजी जिंदगी सुर्खियों में आ गई है. शुक्रवार को गोविंदा एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. 

  • 3/9

गोविंदा कैजुअल लुक में ब्लैक चश्मा लगाए एयरपोर्ट पर देखे गए. गोविंदा को देखकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
 

Advertisement
  • 4/9

गोविंदा के साथ एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार भी देखी गईं. दोनों ने साथ एंट्री ली. कोमल व्हाइट कलर की ड्रेस पर ब्लैक चश्मा लगाए दिखीं. 
 

  • 5/9

एयरपोर्ट पर कोमल और गोविंदा दोनों की ट्यूनिंग कमाल लगी. गोविंदा और कोमल को साथ देखकर इनके अफेयर के चर्चे होने लगे हैं. 

  • 6/9

गोविंदा और कोमल को साथ देख फैन्स ने फोटोज और वीडियोज में कमेंट्स की झड़ी लगा दी है. फैन्स कयास लगा रहे हैं कि क्या गोविंदा, कोमल को डेट कर रहे हैं. 

Advertisement
  • 7/9

2026 में मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में सुनीता आहूजा ये कह चुकी हैं कि उन्हें कोमल नाम से नफरत है. उन्होंने कहा था कि एक लड़की है कोमल, कुछ XYZ. मुझे उससे नफरत है.

  • 8/9

सुनीता ने ये भी कहा था कि अगर उन्हें गोविंदा के अफेयर का सबूत मिला, तो वो कभी गोविंदा को माफ नहीं करेंगी. 

  • 9/9

अब गोविंदा और कोमल का रिश्ता क्या है. ये तो सिर्फ वही बता सकते हैं. फिलहाल फोटोज देखकर सिर्फ और सिर्फ कयास लगाए जा रहे हैं. 

All Photos: Vinod Singh 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement