Advertisement

बॉलीवुड

दुबई-मुंबई में आलीशान महल- करोड़ों के यॉट के मालिक, 'धुरंधर' एक्टर के पास है बेशुमार जायदाद

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:00 PM IST
  • 1/9

बॉलीवुड एक्टर आर माधवन इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर की सक्सेस को एन्जॉय कर रहे हैं. फिल्म में माधवन ने अजय सान्याल का किरदार निभाया है, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है. 

 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

  • 2/9

लेकिन क्या आप जानते हैं कि धुरंधर स्टार आर माधवन रियल लाइफ में करोड़ों की जायदाद के मालिक हैं. मुंबई से लेकर दुबई तक में उनके पास आलीशान घर हैं. वो लैविश लाइफ जीते हैं. 
 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

  • 3/9

Financial Express के मुताबिक, माधवन की नेट वर्थ 125 करोड़ के आसपास है. हिंदी, साउथ फिल्मों के अलावा वो ब्रांड एंडोर्समेंट से तगड़ी कमाई करते हैं. प्रोडक्शन हाउस से भी उनकी अच्छी आमदनी होती है.  

 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

Advertisement
  • 4/9

माधवन का मुंबई के पॉश एरिया बांद्रा में आलीशान बंगला है, जिसकी कीमत करीब 17 करोड़ से ज्यादा बताई जाती है. 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

  • 5/9

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधवन का चेन्नई में भी बंगला है. जिसे मॉडर्न कंफर्ट के साथ ट्रेडिशनल तमिल आर्कीटेक्चर के हिसाब से डिजाइन किया गया है. माधवन के इस बंगले की कीमत 18 करोड़ के आसपास बताई जाती है. 
 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

  • 6/9

इतना ही नहीं, माधवन का दुबई में भी महलों जैसा घर है. माधवन अपने घर से परिवार संग कई फोटोज शेयर करते हैं. उनके घर में सुंदर और बड़ा मंदिर भी बना है, जहां वो पूजा-पाठ करते हैं. 
 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

Advertisement
  • 7/9

माधवन के घर में बड़ा सा गार्डन भी है, जिसमें झूला लगा है. घर में स्विमिंग पूल भी है, जो उनकी तस्वीरों में दिखाई देता है. ऑउटडोर स्पेस में, बड़ा सा छाता लगा है, जिसके नीचे बैठने के लिए सोफा सेट लगा है. 

 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

  • 8/9

माधवन कई गाड़ियों के भी मालिक हैं. टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास मर्सिडीज बेंज, रेंज रोवर,  BMW, ऑडी समेत कई लग्जरी कारों का कलेक्शन है. 

 

( Photo: Instagram @actormaddy)
 

  • 9/9

गाड़ियों और कई बाइकों के अलावा माधवन के पास दुबई में एक पर्सनल यॉट भी है. रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में माधवन ने बताया था कि घर के बाद उन्होंने सबसे महंगी चीज जो खरीदी है, वो यॉट है. कोविड के दौरान उन्हें कैप्टन लाइसेंस भी मिल गया था. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, माधवन के यॉट की कीमत 4 से 16 करोड़ के बीच हो सकती है. हालांकि, एक्टर ने कभी कीमत का खुलासा नहीं किया है.  

 

( Photo: Instagram @actormaddy)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement