Advertisement

बॉलीवुड

शादी से पहले पिता बना था करोड़पति कोरियोग्राफर, बेटे के सामने बना दूल्हा, पत्नी के लिए बदला धर्म?

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST
  • 1/10

रेमो डिसूजा बॉलीवुड के फेमस कोरियोग्राफर हैं. रेमो ने कुछ फिल्में भी डायरेक्ट की हैं. वो कई डांस शोज के जज भी रह चुके हैं. रेमो की जर्नी काफी इंस्पायरिंग रही है. मगर पत्नी लिजेल संग उनकी लव स्टोरी भी कम दिलचस्प नहीं है. 
 

  • 2/10

रेमो और उनकी पत्नी लिजेल कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में अपनी शादी को लेकर कई बड़े खुलासे कर चुके हैं. 

  • 3/10

रेमो और लिजेल ने अपनी लव स्टोरी के बारे में बताया- हम अहमद खान के डांस ग्रुप का हिस्सा थे. उनके पास दो टीमें थीं. एक डांसर्स के लिए और दूसरी मॉडल्स के लिए. वहीं हमारी पहली मुलाकात हुई थी. 

Advertisement
  • 4/10

रेमो बोले- हम एक शूट के लिए हैदराबाद जा रहे थे. बस में सब लोग मजे कर रहे थे, लेकिन मुझे नींद आ गई. लिजेल पीछे बैठी थीं और उन्होंने मेरे सिर की मालिश करना शुरू कर दिया. वहीं से हमारी लव स्टोरी की शुरुआत हुई. तीन-चार महीनों के बाद, सबको पता चल गया कि हम एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. कई लोगों का मानना था कि हमारा रिश्ता लंबा नहीं चलेगा.

  • 5/10

लिजेल आगे बोलीं- जब हमने डेटिंग शुरू की थी, तब मैं 20 साल की थी और रेमो 24 साल के थे.  जब हमारा बेटा पैदा हुआ तब तक मैं 21 साल की हो चुकी थी और रेमो 25 साल के थे. हमने अपने माता-पिता को नहीं बताया था कि हमारी शादी नहीं हुई है. 

  • 6/10

'जब मैं प्रेग्नेंट हुई, तो लोगों ने हमसे पूछना शुरू कर दिया कि क्या हमने शादी कर ली है. हमने उन्हें बताया कि हमने एक मंदिर में शादी कर ली थी, लेकिन मेरी मां को फिर भी शक था और उनके मन में कई सवाल थे.'

Advertisement
  • 7/10

लिजेल ने आगे कहा- जब मेरा बेटा पैदा हुआ, तो अनुभव सिन्हा और रत्ना अस्पताल में हमसे मिलने आए थे. उन्होंने मुझसे कहा था- लिजेल, अब तो कम से कम शादी कर लो. उस समय सिर्फ हंसल मेहता, अहमद खान, उनकी पत्नी और अनुभव सिन्हा ही जानते थे कि रेमो और मेरी शादी नहीं हुई थी. 
 

  • 8/10

'अनुभव मुझसे लगातार रेमो से शादी करने के लिए कहते रहे, लेकिन मैंने मजाक में जवाब दिया कि मुझे उस पर भरोसा नहीं है. उन्होंने हैरानी से मेरी तरफ देखकर कहा था- तुम्हारा उसके साथ पहले से ही एक बच्चा है और तुम कह रही हो कि तुम्हें उस पर भरोसा नहीं है?'

  • 9/10

'मेरी मां ने बाद में मुझसे कहा कि मुझे और रेमो को चर्च में शादी करनी पड़ेगी, क्योंकि एक मंदिर में हुई हमारी शादी उनकी नजर में मान्य नहीं होगी. फिर रेमो और मैंने चर्च में शादी कर ली थी. हमारी शादी में हमारा बेटा भी मौजूद था. '

Advertisement
  • 10/10

बता दें कि रेमो ने अपना धर्म बदल लिया है. उनका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था. मगर धर्म बदलकर वो क्रिश्चियन हो गए हैं. (All Photo: Instagram @remodsouza) 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement