Advertisement

बॉलीवुड

एक हादसे ने इन एक्ट्रेस से छीनी शोहरत, खूबसूरत चेहरे पर लगा दाग, करियर पर लगा ब्रेक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:15 AM IST
  • 1/7

बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जिनका फिल्मी करियर काफी लंबा चला. वहीं कुछ एक्ट्रेसेस को उनके साथ हुए बुरे हादसे की वजह से फिल्म दुनिया से दूर होना पड़ा था. इसमें किसी की आंखें खराब हुई तो किसी का चेहरा पहले जैसा नहीं रहा. जानिए (Photo: ITG)

  • 2/7

एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने शाहरुख खान की फिल्म परदेस के साथ बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री ली. इसके बाद वो कई बड़ी फिल्मों में नजर आई. लेकिन एक सड़क हादसे में उनके चेहरे पर कांच के टुकडे घुस गए थे. जिसके कारण न सिर्फ उनका चेहरा खराब हुआ, बल्कि काफी वक्त तक वो फिल्मी दुनिया से दूर रही. उनका करियर लगभग खत्म हो गया. (Photo: Instagram/@mahimachaudhry1)

  • 3/7

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जीनत अमान को फिल्ममेकर संजय खान ने बुरी तरह पीटा था. जिससे उनका जबड़ा टूट गया और दाहिनी आंख में गंभीर चोट आई. जिसके बाद उनकी खराब आंख ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया. (Photo: Instagram/@anusualanu)

Advertisement
  • 4/7

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार साधना को अपनी एक्टिंग के लिए जाना जाता है.  उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी.लेकिन एक सड़क हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी. उनकी आंखों पर चोट लगी और इसके बाद फिल्मों से उन्होंने दूरी बना ली. साल 2015 में उनका निधन हो गया. (Photo: Screengrab)
 

  • 5/7

महज 16 साल की उम्र में सुधा चंद्रन का दर्दनाक एक्सीडेंट हुआ. जिससे उनका पैर काटना पड़ा. सुधा बेहतरीन डांसर थी लेकिन इसके बाद उन्होंने नकली पैर का सहारा लिया. हालांकि एक्ट्रेस कई फिल्मों और टीवी सीरियल में नजर आईं लेकिन पैर ना होने की वजह से कई बड़े मौके उनके हाथ से छूट गए. (Photo: Screengrab)

  • 6/7

एक्ट्रेस ललिता पवार अपनी खास अदाकारी के लिए फेमस थी. 1942 में फिल्म जंग-ए-आजादी की शूटिंग के दौरान एक्टर भगवान दादा ने उन्हें थप्पड़ मारा. जिससे वो जमीन पर गिर गईं और कानों से खून आ गया. इसके बाद डॉक्टर की गलत दवा का असर ऐसा हुआ कि उन्हें लकवा मार गया. इससे उनके करियर पर ब्रेक लग गया. (Photo: Screengrab)
 

Advertisement
  • 7/7

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ वॉन्टेड में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस महक चहल ने सभी को इंप्रेस किया था. लेकिन एक सड़क दुर्घटना में चेहरे की चोट से पूरा लुक बदल गया और फिल्मी करियर एक दम खत्म हो गया. हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. (Photo: Instagram/ @maheckchahal)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement