दुबई अपनी लैविश लाइफ और लग्जूरियस हाउसिंग के लिए जाना जाता है. यहां की लग्जरी लाइफस्टाइल हमेशा से हॉटस्पॉट रही है. कई बॉलीवुड सेलेब्स के यहां लैविश बंगले हैं. उनके बीच फ्रंट विला, हाई राइज अपार्टमेंट से लेकर लैविश मेंशन बने हुए हैं. सेलेब्स के लिए दुबई उनके सेकंड होम की तरह है. सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा में कई सेलेब्स का खूबसूरत आशियाना है. दुबई की लैविश प्रॉपर्टीज का इंडिया में जोर-शोर से प्रमोशन होता है.
Photo: Instagram @iamsrk
लेकिन इस देश की खूबसूरती को जैसे नजर लग गई हो. आतंक और विवादों से दूर रहने वाले दुबई की गिनती सबसे सेफ कंट्री की होती थी. लेकिन 2026 में ये धारणा बदल गई है. आज उस देश पर ड्रोन और मिसाइल अटैक हो रहे हैं. ईरान और इजरायल की जंग में दुबई निशाना बना है. इस रिपोर्ट में जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में, जिनकी दुबई में लैविश प्रॉपर्टीज हैं...
Photo: Instagram @theshilpashetty
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन ने 2015 में दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स स्थित सेंचुरी फॉल्स में आलीशान प्रॉपर्टी खरीदी थी. इसकी कीमत 16 करोड़ बताई जाती है. इसमें प्राइवेट स्विमिंग पूल के साथ गोल्फ कोर्स और पिकनिक एरिया का एक्सेस है. बच्चन फैमिली का दुबई एमिरेट्स हिल्स में एक लग्जूरियस मेंशन भी है. जहां वो अक्सर वेकेशन के लिए जाते हैं
Photo: Instagram @aishwaryaraibachchan
.
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का दुबई में मेंशन ना हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. इंडस्ट्री के सबसे 'रईस' खान की पाम जुमेराह में बीचफ्रंट प्रॉपर्टी है. इसका नाम जन्नत है. दुबई बेस्ड प्रॉपर्टी कंपनी Nakheel ने ये विला किंग खान को गिफ्ट किया था. इसकी कीमत 100 करोड़ बताई जाती है. इसका लग्जूरियस इंटीरयर, प्राइवेट बीच एक्सेस, ब्रेथटेकिंग सी व्यू इसे खास बनाता है. ये मेंशन किंग खान की लैविश लाइफस्टाइल को दर्शाता है.
Photo: Instagram @iamsrk
अनिल कपूर
अनिल कपूर अक्सर दुबई काम या वेकेशन पर जाते रहते हैं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने वहां की कुछ प्रॉपर्टीज में इंवेस्ट किया हुआ है, अमीरात हिल्स में उनका आलीशान विला है. ये एरिया दुबई के सबसे महंगे इलाकों में से एक है, यहां बड़े उद्योगपित और सेलेब्स रहते हैं.
Photo: Instagram @anilskapoor
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश
करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने 2022 में दुबई में अपना पहला घर खरीदा था. इंस्टा पर कपल ने अपने लग्जूरियस घर का वर्जुअल टूर दिया था. करीब 2 करोड़ में कपल ने डेन्यूब प्रॉपर्टीज के फुली फर्निश्ड होम को खरीदा था. घर से अटैच एक प्राइवेट पूल भी है.
Photo: Instagram @kkundrra
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा
शिल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा का दुबई से खास नाता है. 2013 में वेडिंग एनिवर्सरी पर राज ने पत्नी शिल्पा को बुर्ज खलीफा में लग्जूरियस फ्लैट गिफ्ट किया था. ये फ्लैट 19वीं मंजिल पर था. इसकी कीमत 50 करोड़ बताई जाती है. बाद में जब उनकी फैमिली बढ़ी तो कपल ने इसे बेचकर पाम जुमेराह में आलीशान प्रॉपर्टी ली. यहां वो अक्सर हॉलिडे पर जाते हैं.
Photo: Instagram @theshilpashetty
सोहेल खान
सोहेल खान ने दुबई के बुर्ज पैसिफिक प्रोजेक्ट के कई अपार्टमेंट्स में इंवेस्ट किया हुआ है. एक्टर ने इसे फैमिली इंवेस्टमेंट बताया था. जब भी उनकी फैमिली दुबई जाती है, वे वहां पर क्वालिटी टाइम बिताते हैं.
Photo: Instagram @sohailkhanofficial
सलमान खान
सलमान खान का दुबई में बुर्ज खलीफा के पास मौजूद 'द एड्रेस डाउनटाउन' में आलीशान अपार्टमेंट है. जब भी सलमान दुबई जाते हैं, वहीं रहते हैं. अपने करीबी दोस्तों संग यहीं पर वक्त बिताते हैं. बाकी बिजनेस मीटिंग्स यहीं पर लेते हैं.
Photo: Instagram @beingsalmankhan
राखी सावंत
राखी सावंत ने 2022 में डेन्यूब प्रॉपर्टीज के लैविश घर को खरीदा था. राखी का घर गोल्ड और व्हाइट थीम से बना है. इसमें मॉर्डन फर्निशिंग है. राखी के घर स्पेशियस ड्रेसिंग रूम भी है.
Photo: Instagram @rakhisawant2511