Advertisement

बॉलीवुड

आशा की च‍िता को बेटे ने दी मुखाग्नि, अनूप जलोटा ने गाया भजन, अलव‍िदा ताई

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:10 PM IST
  • 1/11

बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. मुंबई के शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार किया गया. सिंगर को मुखाग्नि उनके छोटे बेटे आनंद भोसले ने दी.

Photo: Yogen Shah

  • 2/11

मां आशा भोसले को मुखाग्नि देते हुए आनंद के साथ उनका परिवार भी शामिल था, जो उन्हें इस दुखद घड़ी में संभाल रहा था.  

Photo: Yogen Shah

  • 3/11

आशा भोसले के अंतिम संस्कार के वक्त बॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल थे. सिंगिंग की दुनिया से भी कई महारथी वहां आशा ताई को आखिरी विदाई देने पहुंचे थे. भजन गायक अनूप जलोटा ने तो सिंगर के लिए भजन भी गाया.

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 4/11

आमिर खान और विक्की कौशल भी आशा भोसले के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे. 

Photo: Yogen Shah

  • 5/11

आमिर और विक्की ने आशा भोसले के पूरे परिवार से भी मुलाकात की.

Photo: Yogen Shah

  • 6/11

विक्की ने आशा की पोती जनाई से भी बात की और उन्हें इस मुश्किल घड़ी में संभालने के लिए प्रेरित किया. 

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 7/11

म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक भी आशा जी के अंतिम संस्कार में पहुंचे. उनके चेहरे पर उदासी साफ झलक रही थी.

Photo: Yogen Shah

  • 8/11

आशा भोसले के अंतिम संस्कार में सिंगर शान, सुदेश भोसले और हरिहरन भी नजर आए. उनके साथ वहां आरजे अनमोल भी खड़े थे. 

Photo: Yogen Shah

  • 9/11

एक्टर विवेक ओबेरॉय भी शिवाजी पार्क आशा भोसले के अंतिम संस्कार पर पहुंचे थे. उन्हें काफी समय पहले पहुंचते हुए स्पॉट किया गया था. 

Photo: Yogen Shah

Advertisement
  • 10/11

आशा भोसले के अंतिम संस्कार से पहले अनूप जलोटा सिंगर के परिवार के साथ खड़े दिखे. उनके पीछे सीआइडी सीरियल के एक्टर ऋषिकेश पांडे भी दिखे, जो आशा ताई को अंतिम विदाई देने पहुंचे. 

Photo: Yogen Shah

  • 11/11

आशा ताई को मुखाग्नि देने के बाद आनंद भोसले और उनका परिवार पूरी तरह टूट गया. सिंगर के जाने से उनकी आंखें नम हो गईं. आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक का माहौल है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है.

Photo: Yogen Shah

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement