Advertisement

बॉलीवुड

कपूर खानदान की बेटियों का जलवा, अंशुला के प्री-वेडिंग में छाईं छोटी बहनें जाह्नवी-खुशी कपूर, रॉयल लुक से लूटी महफिल

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST
  • 1/11

कपूर खानदान में शादी का माहौल है. बोनी कपूर की बड़ी बेटी अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग शादी कर रही हैं.

 

(Photos: Instagram @khushikapoor) 

  • 2/11

अंशुला की शादी की रस्में शुरू हो गई हैं. 21 जून को माता की चौकी रखी गई, जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ जश्न में डूबा नजर आया. 

 

(Photos: Instagram @khushikapoor)

  • 3/11

दुल्हन अंशुला ने अपने लुक से हर किसी का दिल जीत लिया. गोल्डन लहंगा-चोली संग फुलकारी दुपट्टे में वो किसी अप्सरा से कम नहीं लगीं. 

(Photos: Instagram @khushikapoor)

Advertisement
  • 4/11

दुल्हन अंशुला के साथ उनकी छोटी बहनें और बोनी कपूर की बेटियां जाह्नवी और खुशी कपूर के ट्रेडिशनल लुक की भी काफी चर्चा हो रही है.

 

(Photos: Instagram @khushikapoor) 

  • 5/11

अंशुला के प्री-वेडिंग बैश में जाह्नवी साड़ी में रॉयल लुक में नजर आईं. पिंक सिल्क की साड़ी संग एक्ट्रेस ने डार्क शेड का ब्लाउज पहना. 

(Photos: Instagram @labelsouravdas)

  • 6/11

साड़ी संग जाह्नवी ने हैवी नेकलेस, झुमके पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया. ट्रेडिशनल लुक में जाह्नवी का हुस्न देखते ही बनता है. 

(Photos: Instagram @labelsouravdas)

Advertisement
  • 7/11

माथे पर बिंदी, आंखों में काजल, पिंक आईशैडो लगाकर उन्होंने अपना लुक कंप्लीट किया. स्ट्रेट ओपन हेयर में जाह्नवी ने अपनी अदाओं से हर किसी को इंप्रेस कर दिया. 

 

(Photos: Instagram @labelsouravdas)

  • 8/11

बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर भी जश्न में छा गईं. खुशी का इंडो-वेस्टर्न लुक देखते ही बनता है. 

 

(Photos: Instagram @khushikapoor)

  • 9/11

शरारा सूट में खुशी ग्लैम डॉल लगीं. उन्होंने स्टेटमेंट नेकलेस और झुमके पहनकर अपना लुक कंप्लीट किया.

(Photos: Instagram @khushikapoor)

Advertisement
  • 10/11

लाइट न्यूड लिपस्टिक और ग्लोइंग मेकअप में खुशी का जलवा किसी को भी उनका दीवाना बना सकता है. 

(Photos: Instagram @khushikapoor)

  • 11/11

बहन अंशुला के प्री-वेडिंग बैश में जाह्नवी और खुशी कपूर ने अपने खूबसूरत ट्रेडिशनल लुक से पूरी महफिल लूट ली. वैसे आपको सबसे अच्छा लुक किसका लगा?

 

(Photos: Instagram @labelsouravdas)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement