Advertisement

बॉलीवुड

न मंडप सजा, न बजी शहनाई, आल‍िया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड ने गुपचुप कर ली शादी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST
  • 1/9

अंशुला कपूर और स्वरा लोढ़ा की शादी का खुमार खत्म भी नहीं हुआ था कि एक और हसीना मिस से मिसेज हो गई है. आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने शादी रचा ली है. 
 

  • 2/9

आकांक्षा ने बिना किसी तामझाम के बॉयफ्रेंड शरण शर्मा संग रजिस्टर्ड वेडिंग की है. 11 जुलाई को परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही इस इंटीमेट वेडिंग का हिस्सा बने.
 

  • 3/9

आकांक्षा और शरण ने ट्रैडिशनल तरीके से शादी नहीं करने का फैसला लिया. ना ही उन्होंने फेरे लिए और ना कोई ट्रैडिशनल सेरेमनी परफॉर्म की. 
 

Advertisement
  • 4/9

कपल ने सिंपल शादी की. लीगल फॉर्मैलिटीज को फॉलो कर रजिस्टर्ड मैरिज की. एक्ट्रेस की शादी उनके मुंबई स्थित घर पर हुई. 
 

  • 5/9

कपल ने करीबियों की मौजूदगी में शादी के डॉक्यूमेंट्स को साइन किया. वो इसे इंटीमेट रखना चाहते थे. दोनों के यूनियन को प्राइवेट सेरेमनी में सेलिब्रेट किया गया.
 

  • 6/9

12 जलाई को कपल का स्टार स्टडेड रिसेप्शन प्लान किया गया है. जहां फिल्मी सितारे भी नजर आएंगे. आलिया भट्ट, सोनम कपूर, अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी समेत एकता कपूर और करण जौहर का नाम गेस्ट लिस्ट में शामिल है.

Advertisement
  • 7/9

आकांक्षा और शरण 2022 से डेट कर रहे हैं. उन्होंने अपने रिलेशन को सीक्रेट ही रखा. वर्कफ्रंट पर, आकांक्षा को सीरीज ग्राम चिकित्सालय में देखा गया था. वो फिल्म इक्का में भी दिखेंगी.
 

  • 8/9

आकांक्षा मूवी जिगरा, मोनिका ओ माय डार्लिंग, गिल्टी में काम कर चुकी हैं. उनके पति शरण पेश से डायरेक्टर हैं. उन्होंने फिल्म मिस्टर और मिसेज माही, गुंजन सक्सेना को डायरेक्ट किया है. 
 

  • 9/9

आकांक्षा के मुताबिक, वो 32 की उम्र में एग्स फ्रीज करा चुकी हैं. उनके इस फैसले को पेरेंट्स ने सपोर्ट किया था. वो एक्टर-डायरेक्टर शशि रंजन की बेटी हैं. उनकी बहन अनुष्का रंजन भी एक्ट्रेस हैं. वो जल्द मां बनने वाली हैं. 

(Photos: Instagram @akansharanjan)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement