Advertisement

बॉलीवुड

घर के चार लोगों के बीच शादी करेगी करोड़पति एक्ट्रेस, कौन है बॉयफ्रेंड? करा चुकी है एग्स फ्रीज

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:04 AM IST
  • 1/10

बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्ममेकर शरण शर्मा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने मुंबई में प्राइवेट वेडिंग करेंगे और सात फेरे लेंगे.

  • 2/10

आकांक्षा और शरण पिछले करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि दोनों ने हमेशा अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखा और बहुत कम मौकों पर साथ नजर आए.

  • 3/10

HT की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल 11 जुलाई को पवित्र बंधन में बंधेगा. इसके बाद 12 जुलाई को एक वेडिंग रिसेप्शन रखा जाएगा. बताया जा रहा है कि ये रिसेप्शन मुंबई के एक बड़े होटल में आयोजित होगा.

Advertisement
  • 4/10

शादी को पूरी तरह से प्राइवेट और क्लोज सेरेमनी रखने की प्लानिंग की जा रही है. यहां तक कि प्रिंटेड इनविटेशन कार्ड भी नहीं भेजे गए हैं. शादी में सिर्फ परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया जाएगा.

  • 5/10

शादी की खबरों के बीच आकांक्षा रंजन कपूर हाल ही में अपने एक निजी फैसले को लेकर भी चर्चा में रही थीं. उन्होंने खुलासा किया था कि 32 साल की उम्र में उन्होंने अपने एग्स फ्रीज करवाए हैं. 
 

  • 6/10

आकांक्षा और शरण ने साल 2022 में डेटिंग शुरू की थी. दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने करीब छह महीने तक अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था. बाद में उनके रिलेशनशिप की खबरें पब्लिक हुईं.

Advertisement
  • 7/10

हालांकि दोनों अपने रिश्ते पर खुलकर बात नहीं करते, लेकिन अक्सर वेकेशन, पार्टियों और बॉलीवुड इवेंट्स में दोनों को साथ देखा गया है. इंडस्ट्री के कई लोग भी उनके रिश्ते के बारे में जानते थे.

  • 8/10

आकांक्षा ने बताया था कि ये फैसला उन्होंने अपने भविष्य और मानसिक सुकून के लिए लिया. उन्होंने इस प्रोसेस को 'जरूरी और सशक्त महसूस कराने वाला कदम' बताया था. 

  • 9/10

फिलहाल आकांक्षा और शरण की ओर से शादी को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है. लेकिन अगर रिपोर्ट्स सही साबित होती हैं, तो जुलाई में बॉलीवुड को एक हाई प्रोफाइल शादी देखने को मिल सकती है.

Advertisement
  • 10/10

आकांक्षा एक्टर-डायरेक्टर शशि रंजन और इंडियन टेलीविजन अकैडमी की फाउंडर अनु रंजन की बेटी है. 

 

Photo: Instagram @akansharanjankapoor

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement