Advertisement

बॉलीवुड

'सोना पड़ेगा, घर चलाना है', आमिर के सौतेले भाई ने डायरेक्टर संग इंटीमेट होने को किया मजबूर? एक्ट्रेस ने तोड़ी शादी

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:52 PM IST
  • 1/12

एक्ट्रेस ईवा ग्रोवर ने अपने एक्स हसबैंड और आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान को लेकर शॉकिंग खुलासे किए हैं.
 

  • 2/12

एक्ट्रेस ने दावा किया है कि हैदर उन्हें डायरेक्टर संग इंटीमेट होने के लिए प्रेशराइज करते थे. सालों बाद ईवा का दर्द छलका है.
 

  • 3/12

सिद्धार्थ कनन संग बातचीत में ईवा ने कहा- हैदर ने ऐसी बातें की थीं. दूसरों संग इंटीमेट होने के लिए मुझ पर बहुत प्रेशर डाला था.
 

Advertisement
  • 4/12

ईवा से पूछा गया क्या हैदर ने काम पाने के लिए उन्हें दूसरे डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संग सोने के लिए मजबूर किया था?
 

  • 5/12

सवाल का जवाब देते वक्त ईवा के चेहरे पर टेंशन साफ दिखी. उन्होंने कहा- काम तो मेरे पास हमेशा से था. 
 

  • 6/12

''लेकिन जिस फेज में मैंने काम करना छोड़ दिया था.  मेरे सारे एफडी मैंने ब्रेक कर दिए थे. उस फैमिली के लिए गाड़ियां बेच दी थीं.''
 

Advertisement
  • 7/12

''जब मैंने दूसरी बार हैदर को संभाला था, मैंने सब कर लिया था. फिर उनकी तरफ से ये प्रस्ताव (दूसरों संग सोने का) आने लगे थे. लेकिन क्या फर्क पड़ता है.''
 

  • 8/12

''क्योंकि हमको ऐसे प्रस्ताव आते थे, हीरोइनों को तो ऐसे ऑफर आते ही हैं. बड़े बड़े ऑफर आते हैं, प्रपोजल आते हैं. मेरे एक्स हसबैंड ने कहा था- क्या फर्क पड़ता है?''
 

  • 9/12

वो कहते थे- करो, करना पड़ेगा. आपको घर चलाना है. हमारा बिजली का बिल इतना हो गया है. बच्चे के लिए पैसा चाहिए. ये सब सुनना हमारे रिश्ते का अंत था. उसके बाद मैंने कभी मुड़कर नहीं देखा.
 

Advertisement
  • 10/12

ईवा ने बताया कि हैदर स्किजोफ्रेनिया (मानसिक बीमारी) से पीड़ित हैं. शादी के वक्त वो उनकी बीमारी को लेकर अनजान थीं.  कुछ समय बाद हैदर मारपीट करने लगे थे.
 

  • 11/12

हैदर से सालों पहले ईवा अलग हो चुकी हैं. उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि उनके एक्स के हालात अच्छे नहीं हैं. उनके पास घर नहीं है. वो खाने के लिए भी स्ट्रगल करते हैं. 
 

  • 12/12

All Photos: Instagram @realevagrover
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement