Advertisement

बॉलीवुड

जल्द दूसरे बच्चे का वेलकम करेंगी दीपिका पादुकोण, बेंगलुरु के लिए हुईं रवाना, दिखा बेबी बंप

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:11 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का वेलकम करने जा रहे हैं. इसी साल अप्रैल में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देने के बाद से ही दीपिका मीडिया की चमक-धमक से काफी हद तक दूरी बनाए हुए हैं. (Photo: Yogen Shah)

  • 2/8

फिलहाल अपने प्रेग्नेंसी फेज के तीसरे ट्राइमेस्टर से गुजर रहीं 40 वर्षीय दीपिका पादुकोण को 15 अगस्त, शनिवार की शाम मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. (Photo: Yogen Shah)

  • 3/8

डिलीवरी की तारीख नजदीक आते ही दीपिका मुंबई से अपने गृहनगर बेंगलुरु के लिए रवाना हो गई हैं, जहां उनका परिवार रहता है और वे अपने दूसरे बच्चे के जन्म से पहले कुछ समय अपने अपनों के साथ बिताना चाहती हैं. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 4/8

शनिवार शाम को दीपिका पादुकोण को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया. इस दौरान वे अकेले ही बेंगलुरु के लिए रवाना हुईं. उनके पति रणवीर सिंह उन्हें एयरपोर्ट छोड़ने आए थे और जब दीपिका कार से बाहर निकलीं, तो रणवीर कार के अंदर ही बैठे रहे. (Photo: Yogen Shah)

  • 5/8

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण का लुक काफी सिंपल और कम्फर्टेबल नजर आया. उन्होंने नीले रंग की ओवरसाइज़्ड शर्ट और बैगी जींस पहनी हुई थी, जिसमें उनका बेबी बंप साफ झलक रहा था. (Photo: Yogen Shah)

  • 6/8

अपने इस लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने आंखों पर सनग्लासेस, हाथ में एक टोट बैग और पैरों में व्हाइट स्नीकर्स कैरी किए थे. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement
  • 7/8

दीपिका और रणवीर ने इस साल 19 अप्रैल को बहुत ही प्यारे अंदाज में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी. उन्होंने अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह की एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें छोटी दुआ अपने हाथ में पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े हुए नजर आ रही थी. (Photo: Yogen Shah)

  • 8/8

काम के मोर्चे की बात करें तो दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'किंग' में दिखाई देंगी. 2024 में बेटी दुआ के जन्म के बाद बड़े पर्दे पर यह उनकी बड़ी वापसी होगी. (Photo: Yogen Shah)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement