आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म दिल चाहता है ने 25 साल पूरे कर लिए हैं. 28 अगस्त को मुंबई में “दिल चाहता है” के 25 साल पूरे होने पर जश्न मनाया गया.
सेलिब्रेशन के मौके पर इस प्यारी कल्ट क्लासिक की यादों को ताजा करने पूरी स्टारकास्ट साथ आई. आमिर, सैफ और डिंपल कपाड़िया को साथ देखकर फैन्स का मन खुश हो गया.
पर कुछ फैन्स की निगाहें फिल्म के यादगार कैरेक्टर सिड को ढूंढ़ रही थीं. फिल्म में ये किरदार अक्षय खन्ना ने निभाया था, जिसे खूब वाहवाही मिली थी.
दिल चाहता है के रीयूनियन में अक्षय खन्ना को ना देखकर फैन्स अपसेट नजर आए और उन्होंने फोटोज-वीडियोज पर कमेंट करके सवाल पूछना शुरू किया.
एक ने पूछा कि अक्षय खन्ना कहां हैं. दूसरे ने कहा कि अक्षय के बिना रीयूनियन बेकार है. कुछ ने कहा कि सिड को होना चाहिए था. कई लोगों ने इसे अधूरी रीयूनियन कहा.
एक फैन ने कहा कि अक्षय के बिना कुछ नहीं. अन्य ने लिखा कि मेन कैरेक्टर मिसिंग. कुछ लोगों ने कहा कि प्रीति जिंटा और अक्षय खन्ना के बिना कैसा जश्न.
इस मिलन में डायरेक्टर फरहान अख्तर, को-प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी और कास्ट मेंबर्स जैसे डिंपल कपाड़िया और सोनाली कुलकर्णी मौजूद थे. हालांकि स्पेशल रीयूनियन के ऐलान वाले पोस्टर में अक्षय खन्ना की तस्वीर थी, लेकिन असली इवेंट में उनकी गैर-मौजूदगी फैंस की नजर से छिपी नहीं रही.
2001 में रिलीज हुई “दिल चाहता है” फरहान अख्तर की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म थी. इसमें आमिर ने आकाश मल्होत्रा, सैफ ने समीर मुल्चंदानी और अक्षय ने सिद्धार्थ ‘सिड’ सिन्हा का किरदार निभाया था.
फिल्म की कहानी कॉलेज के इन तीन दोस्तों पर आधारित थी, जो एडल्टहुड, रिश्तों और दोस्ती के बदलते डायनामिक्स के बीच अपनी राह तलाशते हैं. कहानी में इन तीनों की गोवा ट्रिप एक बड़ा मोड़ बनती है, जहां उनकी दोस्ती अलग-अलग दिशाओं में मुड़ने लगती है.
All Photos: Vinod Singh