म्यूजिक लेजेंड मीका सिंह 50 साल के हो गए हैं. बुधवार को मुंबई में उनके बर्थडे बैश पर ग्रैंड पार्टी रखी गई थी. यहां फिल्म और म्यूजिक जगत के नामी सितारे पहुंचे.
मीका ने मीडिया के सामने अपने जन्मदिन का केक भी काटा. व्हाइट सूट में मीका हैंडसम हंक लगे. उनके भाई दलेर मेहंदी भी पार्टी का हिस्सा बने.
मीका के ग्रैंड बर्थडे बैश में एक्टर कबीर बेदी अपनी पत्नी परवीन दुसांज संग पहुंचे थे. दोनों साथ में पब्लिकली कम ही स्पॉट होते हैं.
एक वीडियो सामने आया है जिसमें कबीर पैप्स को सोलो पोज दे रहे हैं. तभी एक्टर परवीन को कैमरा पर आने के लिए कहते हैं. परवीन पहले हिचकती हैं. लेकिन फोटो क्लिक कराने आ जाती हैं.
कबीर पत्नी का हाथ पकड़ते हैं और दोनों साथ में हंसते चहकते हुए पोज देते हैं. परवीन ब्राउन टॉप और डेनिम जींस में स्टनिंग लगीं. दोनों की जोड़ी को फैंस ने हिट कहा है.
परवीन संग कबीर ने चौथी शादी की है. वो उम्र में एक्टर से 29 साल छोटी हैं. 2016 में उनकी गुपचुप वेडिंग हुई थी. कबीर की पहली पत्नी की मौत हो गई थी.
मीका की बर्थडे पार्टी में म्यूजिक वर्ल्ड के फेमस सिंगर्स भी पहुंचे थे. प्लेबैक सिंगर उदित नारायण को देखा गया. वो हाथों में बुके लेकर मीका को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे.
सिंगर सोनू निगम भी मीका को जन्मदिन विश करने पहुंचे थे. व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम जींस में उनका कूल लुक देखने को मिला.
भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने भी पार्टी अटेंड की. एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने खेसारी संग जमकर पोज दिए. दोनों कई प्रोजेक्ट्स में साथ दिखे हैं.
चंकी पांडे कूल लुक में मीका की पार्टी में पहुंचे थे. उन्होंने हंसते हुए पैप्स को पोज दिए.
इस तस्वीर में मीका सिंह अपने भाई दलेर मेहंदी के अलावा म्यूजिक के दिग्गजों संग दिख रहे हैं. सभी ने मीका को जन्मदिन की ढेरों बधाई दी.
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, मीका के बर्थडे बैश में ना पहुंचे, भला ऐसा कैसे हो सकता था. कपिल और मीका की यारी पुरानी है. वो पत्नी गिन्नी चतरथ संग नजर आए.
(All Photos: Yogen Shah)