जब सिद्धार्थ शुक्ला की किक से डरकर भाग निकले थे ऑफिस वाले, ट्रेनर ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

एक एक्टर की जबरदस्त फिटनेस के पीछे एक बढ़िया ट्रेनर का हाथ होता है. ऐसे ही फिटनेस ट्रेनर हैं सोनू चौरसिया. सोनू चौरसिया सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनिंग के क्षेत्र में पिछले बीस साल से एक्टिव हैं. सोनू कई सेलेब्स समेत दिवगंत एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला को भी ट्रेन कर चुके हैं. उन्होंने एक्टर से जुड़ा फनी वाक्या हमें बताया.

Advertisement
सिद्धार्थ शुक्ला सिद्धार्थ शुक्ला

नेहा वर्मा

  • मुंबई,
  • 20 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:24 AM IST

अक्सर ही हम बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के स्टार्स की फिटनेस की तारीफ करते हैं. लेकिन एक एक्टर की जबरदस्त फिटनेस के पीछे एक बढ़िया ट्रेनर का हाथ होता है. ऐसे ही फिटनेस ट्रेनर हैं सोनू चौरसिया. सोनू चौरसिया सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनिंग के क्षेत्र में पिछले बीस साल से एक्टिव हैं. सैफ अली खान, शेखर सुमन, विवेक ओबरॉय, मनोज बाजपेयी, राहुल वैद्य, आशुतोष राणा, सिद्धार्थ शुक्ला जैसे स्टार्स को ट्रेनिंग दे चुके सोनू ने जिम के दौरान हुए फनी मोमेंट आजतक.इन के साथ शेयर किए. 

Advertisement

सोनू बताते हैं, स्टार्स सेलिब्रिटी संग एक्सरसाइज के दौरान कई फनी किस्से होते रहते हैं. मुझे याद है एक बार आशुतोष राणा को मैंने कहा कि आज Leg Day है. तो वो कहने लगे कि मुझसे फंक्शनल ट्रेनिंग मत करवाया करो, बहुत प्रॉब्लम हो जाती है. मैंने उनसे पूछा कि क्या प्रॉब्लम होती है, तो कहते हैं, इस ट्रेनिंग में कोई भी बॉडी पार्ट एक दूसरे को हेल्प नहीं करता है. बॉडी के लिए बहुत ही ऑकवर्ड मोमेंट हो जाता है. मैं उनकी बात सुनकर बहुत हंसा था. 

सिद्धार्थ की किक ने हिला डाला था पूरा ऑफिस 

एक बार सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी ऐसा ही कुछ फनी मोमेंट रहा था. मुझे याद है सिद्धार्थ को मैंने कहा था कि आज तुम्हें 50 किक करनी है और वो भी पूरे जोश के साथ. हम जिस जिम में एक्सरसाइज करते थे, वहां कॉमन दीवार थी. दीवार के इस तरफ जिम और दूसरी ओर किसी का ऑफिस था. सिद्धार्थ ने दीवार पर जोर-जोर से किक करना शुरू किया था. 25 या 30 किक करने के बाद ऑफिस वाले डर गए थे, उन्हें लगा शायद भूकंप आ रहा है, इसलिए दीवार हिलने लगी हैं.

Advertisement

दीवार के ऊपर एक रॉड थी, जो ईंट से जुड़ी थी. वो ईंट जाकर ऑफिस की तरफ गिरी, तो वहां के लोग भूकंप समझकर बाहर निकलकर आ गए थे. हम दोनों एक्सरसाइज में इतने मशगूल थे कि हमें एहसास ही नहीं हुआ कि दूसरी ओर ईंट जाकर गिर गई है. उन ऑफिस वालों ने आकर हमें देखा, तो गुस्से में आ गए. हालांकि हम दोनों के लिए वो मोंमट काफी फनी था, मैं उसके साथ किए गए सेशन को कभी भूल नहीं सकता. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »